गर्मियों में हल्के रंग के कपड़े पहनने में बहुत अच्छे लगते हैं। बात अगर गर्मियों में कूल और कंफर्टेबल रंग हो तो हर किसी के दिमाग में सफेद रंग का ख्याल आता है। सफेद रंग ना सिर्फ ताजगी महसूस करवाता है बल्कि इससे स्टाइल लुक भी मिलता है लेकिन गर्मियों में आप सिंपल व्हाइट शर्ट या टॉप पहनने की बजाए उसे स्टाइलिश बना सकती हैं। आज हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस की कुछ व्हाइट ड्रैसिस दिखाएंगे, जिससे आप भी अपने लिए आइडिया लेकर व्हाइट में कूल और कम्फर्टेबल लुक पा सकती हैं।
चलिए आपको दिखाते हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस की कुछ फैशनेबल और ट्रेंडी वाइट टॉप्स, जिन्हें आप भी अपने वॉरड्रोब का हिस्सा बना सकती हैं।
करीना का क्लासिक अंदाज
आप भी करीना की तरह क्लासिक, फॉर्मल, फुल स्लीव्स व्हाइट शर्ट पहन कर गर्मियों में कूल और कम्फर्टेबल दिख सकती हैं। आप चाहें तो करीना की तरह गर्मियों में शॉर्ट ड्रैस भी ट्राई कर सकती हैं।
जैकलीन फर्नांडिस
आप जैकलीन की तरह लॉन्ग या शार्ट स्कर्ट के साथ क्राप व्हाइट टॉप पहनकर भी स्टाइलिश दिख सकती हैं।
सोनाक्षी ने सिंपल को बनाया ट्रेंडी
प्लेन व्हाइट शर्ट को ट्रेंड लुक देने के लिए आप सोनाक्षी से आइडिया ले सकते हैं। सोनाक्षी ने प्लेन वाइट फुल स्लीव्स शर्ट को वाइट कलर की स्पेगिटी व डेनिम ब्लू जींस के साथ कैरी किया है। उनके इस कूल और हॉट लुक से आप भी आइडिया ले सकती हैं।
वाइट ब्रालेट टॉप में प्रियंका
अगर आप व्हाइट के साथ कुछ एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं तो इसके लिए आप प्रिंयका के फैशन को फॉलो कर सकती हैं।
दीपिका का अलग स्टाइल
आप चाहें तो दीपिका की तरह मोनोक्रोम यानी व्हाइट एंड ब्लैक लुक भी ट्राई कर सकती हैं। इसके अलावा आप व्हाइट कलर के लॉन्ग कुर्ते को सिगरेट जींस के साथ टीमअप कर पहन सकती हैं।
कृति सेनन
अगर आप कुछ हटके पहनना चाहती हैं तो कृति की तरह व्हाइट टॉप के साथ लॉन्ग जैकेट कर उसे प्लाजो के साथ पहन सकती हैं।
कंगना रनौत
कैजुअल लुक के लिए आप कंगना की तरह व्हाइट टॉप को अलग-अलग तरीकों से पहन सकती हैं।
सोनम कपूर
कूल एंड कम्फर्टेबल लुक के लिए आप बॉलीवुड फैशनिस्ता सोनम कपूर को भी फॉलो कर सकती हैं।
लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP