20 APRSATURDAY2024 2:35:59 PM
Nari

सेलिब्रिटीज में छाया 'नो मेकअप' का ट्रैंड, देखिए आपके फेवरेट स्टार्स दिखते हैं कैसे

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 01 Aug, 2018 11:25 AM
सेलिब्रिटीज में छाया 'नो मेकअप' का ट्रैंड, देखिए आपके फेवरेट स्टार्स दिखते हैं कैसे

खूबसूरत दिखने के लिए लड़कियां अपने चेहरे पर ढेर सारा मेकअप लगा लेती हैं। अगर उनसे कोई कहे कि मेकअप के बिना घर से बाहर जाओ तो उनका जवाब होगा पागल है क्या? कुछ लड़कियां आंखों पर काजल, आईलाइनर, होंठों पर लिपकलर सिंपल लफ्जों में कहे तो बिना मेकअप के वह घर से बाहर जाने का सोच ही  नहीं सकती है। आम लड़कियों से लेकर बॉलीवुड दीवाज तक, हर कोई घर से बाहर निकलते समय थोड़ा बहुत मेकअप तो करती ही हैं। मगर आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ नैचुरल ब्यूटी के बारे में बताएंगे जिनकों मेकअप लगाने की जरूरत ही नहीं है। तो आइए जानते हैं उन एक्ट्रेस के बारे में, जोकि नो-मेकअप लुक में भी बेहद खूबसूरत लगती हैं। 


1. मौनी रॉय

PunjabKesari
टीवी की खूबसूरत और स्टाइलिश एक्ट्रेस में से एक मौनी रॉय जल्द ही बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के जलवे बिखरने वाली हैं। मौनी रॉय जितनी सुंदर ऑन स्क्रीन मेकअप के साथ नजर आती हैं उतनी ही खूबसूरत वह बिना मेकअप के भी दिखाई देती हैं। मौनी रॉय को कई बार बिना मेकअप के देखा गया है। 

 

2. करीना कपूर

PunjabKesari
करीना कपूर जैसी स्किन पाने की चाहत हर लड़की की होती है। वह नैचुरल ब्यूटी हैं। उनको खूबसूरत दिखने के लिए मेकअप की जरूरत नहीं होती। करीना नो मेकअप लुक में भी अच्छी दिखती हैं। 

 

3. जैकलीन फर्नांडिस

PunjabKesari
'मिस श्रीलंका' जैकलीन फर्नांडिस भी नो मेकअप लुक में बहुत अच्छी लगती हैं। उनको कई बार मेकअप के बिना देखा गया है।

 

4. अदिति राव हैदरी 

PunjabKesari
'पद्मावत' में अपनी एक्टिंग और खूूबसूरती से सबके दिलों पर राज करने वाली अदिति को कई बार बिना मेकअप के देखा गया है। वह हर जगह अपनी नैचुरल खूबसूरती को फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं। 

 

5. कंगना राणावत

PunjabKesari
'बॉलीवुड क्वीन' यानी कंगना राणावत भी नो मेकअप लुक में बेहतरीन लगती हैं। हिमाचली ब्यूटी की सुंदरता किसी मेकअप की मोहताज नहीं है। 

 

6. अनुष्का शर्मा

PunjabKesari
बिना मेकअप के तो अनुष्का शर्मा का भी कोई जवाब नहीं है। अनुष्का भी बिना किसी डर के एयरपोर्ट पर कई बार नो-मेकअप लुक फ्लॉन्ट कर चुकी है।

 

7. कृति सैनॉन 

PunjabKesari
यह अपनी नेचरल ब्यूटी से ही इतनी खूबसूरत दिखती हैं कि इनको मेकअप पर पैसे खर्च नहीं करने चाहिए। 

 

8. जाह्नवी कपूर

PunjabKesari
'धड़क' फिल्म से डेब्यू करने वाली जाह्नवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी जितनी ही खूबसूरत लगती हैं। सुंदर दिखने के लिए उनको किसी मेकअप की जरूरत नहीं है। उनकी बिना मेकअप वाली इस तस्वीर को देखकर आप भी कहेंगे कि इस नैचुरल ब्यूटी को मेकअप करने की आवश्यकता नहीं है। 
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News