23 APRTUESDAY2024 9:23:28 AM
Nari

इस तरीके से खाते हैं चिकन तो हो सकता है Bird Flu का खतरा! न करें देरी वरना...

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 09 Jan, 2021 12:20 PM
इस तरीके से खाते हैं चिकन तो हो सकता है Bird Flu का खतरा! न करें देरी वरना...

कोरोना का खतरा अभी टला नहीं था कि इस बीच बर्ड फ्लू ने लोगों की चिंता बढ़ा दी। इसकी चपेट में देश के कईं राज्य आ चुके हैं। इस फ्लू से इसलिए भी खतरा अधिक है क्योंकि यह इंसानों के लिए भी ज्यादा खतरनाक है। इससे बचने के लिए वैज्ञानिक और डॉक्टर्स लगातार लोगों को सलाह दे रहे हैं और इसके लिए कुछ हिदायतें भी दे रहे हैं लेकिन इस फ्लू के बाद उन लोगों  की चिंता अधिक हो गई है जो मास या फिर अंडा खाते हैं। 

PunjabKesari

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जारी की एडवाइजी

इस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी एडवाइजरी जारी की है और लोगों को कुछ सावधानियां बरतने के लिए कहा है। तो चलिए आपको बताते हैं कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस फ्लू से बचने के लिए क्या क्या करने को कहा है। 

1. चिकने खा रहे हैं तो इस बात का जरूर ख्याल रखें कि वह अच्छे से पका हो। 
2. अगर आप चिकन को 70 डिग्री सेल्सियस पर पकाने से बर्ड फ्लू का वायरस खत्म हो जाता है
3. कसाईघरों में काम करने वालों के संपर्क में भूलकर भी न आएं 
4.  अगर कोई बीमार मुर्गियों के संपर्क में आता है तो उससे न मिले। 
5. कच्चा पक्का चिकन न खाएं। 

हालांकि जब से बर्ड फ्लू का खतरा मंडराया है तब से लोगों के मन में कईं तरह के सवाल है कि क्या हम अंडा या फिर चिकन न खाएं। तो चलिए आपको कुछ ऐसे ही सवालों के जवाब देते हैं। 

1. क्या अंडा और चिकने खाने से बर्ड फ्लू का खतरा?

इस पर विशेषज्ञों ने भी यही कहा है कि अंडा या चिकने खाने से आपको खतरा नहीं है लेकिन अगर आप इसे खाते हैं तो आपको कुछ सावधानियां रखनी होंगी जैसे कि आपको इसे अच्छे तरीके से पकाकर खाना चाहिए। ताकि वह कच्चा न रह जाए। 

2. क्या मैं बाहर से चिकन लेकर न खाऊं?

PunjabKesari

दूसरा सवाल जो लोगों के मन में बार-बार आ रहा है वह है कि क्या वह ऐसे समय में बाहर से चिकन लेकर खाएं या नहीं। लेकिन अगर आप बाहर से चिकने ला रहे हैं तो एक तो अपने हाथों को अच्छे सो धोएं और दूसरा चिकन को भी अच्छे से साफ करें ताकि संक्रमण का खतरा कम हो सके। 

क्या इंसानों को है इससे खतरा? 

WHO की मानें तो यह वायरस इंसान को संक्रमित नहीं करता लेकिन कुछ मामले सामने आए हैं जिनसे संक्रमण इंसानों में फैला है। इसका वायरस आमतौर पर पानी में रहने वाली बत्तखों में पाया जाता है, लेकिन मुर्गियों के फार्म में यह तेजी से फैलता है। संक्रमित मुर्गियों या फिर इसके मल-मूत्र के सम्पर्क में आने से यह वायरस इंसानों में फैलता है।

PunjabKesari

आपको बता दें कि पंजाब, हरियाणा, केरल, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान में फैल चुका बर्ड फ्लू अब लोगों के लिए आफत बन गया है। इसे देखते हुए भारत के 7 राज्यों में हाई अलर्ट जारी कर मांस, चिकन और अंडों की ब्रिकी पर भी रोक लगा दी गई है। इतना ही नहीं, इसकी गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने दिल्ली में एक कंट्रोल रूम बना दिया है, ताकि हर राज्य से संपर्क किया जा सके।

Related News