18 OCTFRIDAY2024 5:50:33 AM
Nari

करी पत्ते के 7 देसी नुस्खे, कब्ज से लेकर हेयरफॉल से मिलेगा छुटकारा

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 25 Dec, 2019 04:36 PM
करी पत्ते के 7 देसी नुस्खे, कब्ज से लेकर हेयरफॉल से मिलेगा छुटकारा

करी पत्ता आमतौर पर भारतीय रसोई में आसानी से मिलने वाली चीज है। जिसका इस्तेमाल दाल, सब्जी आदि चीजों में टेस्ट को बढ़ाने के लिए किया जाता है। औषधीय गुणों से भरपूर यह हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। यह शरीर को अंदर स्ट्रांग करता है। इसकी पत्तियों का नियमित रूप से सेवन करने से कई बीमारियों के होने का खतरा कम होता है। चलिए बात शुरु करते हैं आंखो से...

आंखों की रोशनी 

यह आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ इससे जुड़ी मोतियाबिंद नाम की बीमारी को दूर करने में मदद करता है। सब्जी या फिर इसके चूर्ण का सेवन करने से आप बढ़ती उम्र में भी आंखों की कमजोर होती रोशनी से बच जाते हैं।

आंखों के अलावा इसके और भी कई फायदे हैं, जैसे कि...

Image result for curry leaves,nari

वजन कम करने में फायदेमंद

करी पत्ता में कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन और विटामिन सी आदि तत्व पाएं जाते हैं जो वजन कम करने में मदद करता है। रोजाना इसकी कुछ पत्तियां खाने से शरीर की एक्सट्रा चर्बी कम होती है जिससे वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।

पेट संबंधी समस्या

इसके सेवन से पेट संबंधी समस्याओं से राहत मिलती हैं। यह पाचन तन्त्र को मजबूत करने का काम करता है। पेट में गड़बड़ी की शिकायत होने पर इसके पत्तों को पीस कर छाछ में मिक्स कर खाली पेट पीना चाहिए।

अपच

जिन लोगों को खाना पचाने में  समस्या होती है, उनके लिए करी पत्ता काफी फायदेमंद साबित होता हैं। इससे राहत पाने के लिए करी पत्ते को नींबू के रस और चीनी मिलाकर लेना चाहिए।

Image result for indigestion,nari

किडनी के लिए फायदेमंद

अपने औषधीय गुणों से भरपूर होने के कारण इसका सेवन किडनी के मरीजों को काफी लाभ पहुंचाने का काम करता है।

बाल रखे मजबूत

करी पत्ता को पीस कर इसका पेस्ट बनाकर बालों पर लगाने से बाल जड़ों से मजबूत होते है। बालों में रूसी, झड़ने आदि की समस्या से छुटकारा मिलता है। आप चाहे तो इसकी पत्तियों को नारियल के तेल में गर्म करके भी बालों पर लगा सकते है। ऐसा करने से बाल स्ट्रांग, सिल्की- सॉफ्ट होने के साथ काले भी होंगे।

डायबिटीज

लगभग 3 महीनों तक इसके 10 पत्तों को खाने से शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

दिल के लिए फायदेमंद

इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। जिससे दिल संबंधी बीमारियों के होने का खतरा कम होता है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News