17 OCTTHURSDAY2024 5:00:16 PM
Nari

करवा चौथ पर हाथों मे बहुत सुंदर लगेंगी ये मेहंदी, ट्राई करे यह latest design

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 17 Oct, 2024 02:17 PM
करवा चौथ पर हाथों मे बहुत सुंदर लगेंगी ये मेहंदी, ट्राई करे यह latest design

नारी डेस्क: करवा चौथ का त्यौहार आने ही वाला है।इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर को पड़ रहा है। हिंदू महिलाओं के लिए ये त्‍योहार बेहद ही खास और पवित्र होता है। इस दिन वह अपने पति की उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती है। जिसके बाद वह रात में चांद को देखकर अपना व्रत खोलती हैं। ऐसे में मेहंदी लगाना सभी महिलाओं को पसंद होता है। मेहंदी को महिलाओं के सोलह श्रृंगार में गिना जाता है। हालांकि ऐसी मान्‍यता भी है कि मेहंदी का रंग जितना काला होता है, उस महिला का पति उसे उतना ही प्यार करता है। अगर आप भी इस करवाचौथ सबसे सुंदर मेहदी चाहती हैं तो ये लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन आपके काम आ सकते हैं।

अरेबिक डिजाइन

यह अरेबिक डिजाइन दिखने में जितना खूबसूरत है, इसे बनाना उतना ही सिंपल है। इस मेहंदी डिजाइन को आप आसानी से घर पर ही बना सकती हैं। यह मेहंदी डिजाइन आपके हाथों पर सुंदर लगेगा।

PunjabKesari

चांद-तारों वाली मेहंदी डिजाइन

अपनी करवाचौथ की शाम को स्पेशल बनाने के लिए आप इस तरह की लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन हाथों पर बनवा सकती हैं। इस मेहंदी में चांद-तारों के साथ पति की लंबी उम्र के लिए पूजा करती हुई महिला भी दिखाई गई है।

PunjabKesari

फुल हैंड मेहंदी डिजाइन

फुल हैंड मेंहदी डेजाइन हमेशा ट्रेंड में रहते हैं। करवा चौथ पर आप इस तरह के डिजाइन से पूरे हाथों को मेहंदी के खूबसूरत डिजाइन से सजा सकती हैं।

चैक्स पैटर्न डिजाइन

चैक्स पैटर्न की मेहंदी का भी इन दिनों काफी ट्रेंड चल रहा है, आप ऐसे चैक्स स्टाइल में स्वास्तिक के साथ वाली ये बेहद सुंदर लुक की मेहंदी का डिजाइन बनाकर हर किसी को जला सकती हैं। स्वास्तिक के बजाय आप ऐसी वाली मेहंदी डिजाइन में कमल फूल भी बना सकती हैं।उगलियों पर भी आप चैक्स और स्वास्तिक का पैटर्न भी बना सकते हैं।

PunjabKesari

स्पेशल मेहंदी डिजाइन

करवा चौथ स्पेशल मेहंदी डिजाइन ढूंढ रही हैं तो ये सबसे बेस्ट रहेगा. इसे बनाने में थोड़ी मेहनत बेशक लगेगी लेकिन ये आपके हाथ पर बहुत अच्छा लगेगा. इसमें आप एक ही हाथ पर पति-पत्नी की तस्वीर या आकृति बनवा सकती हैं.

PunjabKesari

सबसे सुंदर मेहदी चाहती हैं तो ये लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन जरूर ट्राइ करे।

Related News