04 MAYSATURDAY2024 2:04:37 AM
Nari

ये 5 योगा मुद्राएं देगी सेहत को ढेरों फायदे, दूर हो जाएंगी कई बीमारियां

  • Edited By palak,
  • Updated: 22 Oct, 2023 04:25 PM
ये 5 योगा मुद्राएं देगी सेहत को ढेरों फायदे, दूर हो जाएंगी कई बीमारियां

योग सिर्फ शरीर ही नहीं बल्कि मन को भी स्वस्थ रखता है। योग आसन कई तरह के होते हैं जिन्हें यदि नियमित रुप से किया जाए ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है शरीर में लचीलापन बढ़ता है और सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। आसनों की तरह मुद्राओं का भी खास महत्व बताया गया है। मेडिटेशन के दौरान ही इन मुद्राओं का इस्तेमाल किया जाता है। चलिए आज आपको कुछ ऐसी मुद्राएं बताते हैं जो आपके शरीर को ढेरों फायदे देगी। आइए जानते हैं इनके बारे में...

वायु मुद्रा 

यह मुद्रा शरीर में वायु तत्व को स्थिर बनाए रखने में मदद करती है। इस मुद्रा के अभ्यास से पेट से जुड़ी बीमारियां ठीक होती हैं और शरीर में होने वाले दर्द से भी राहत मिलती है। मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी यह मुद्रा बेहद उपयोगी मानी जाती है। इसका अभ्यास करने से हार्मोन नियंत्रण रहते हैं जिससे त्वचा, नाखून और बाल से जुड़ी कई बीमारियां दूर होती है। गर्दन की अकड़न दूर करने में भी वायु मुद्रा बेहद लाभकारी मानी जाती है। 

PunjabKesari

वरुण मुद्रा 

यदि आप कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे हैं तो यह मुद्रा आपके लिए फायदेमदं हो सकती है। यह आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बैलेंस करने और पेट के अल्सर का जोखिम कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नियमित वरुण मुद्रा का अभ्यास करने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स भी बाहर निकलते हैं और शरीर बीमारियों से दूर होता है। यह मुद्रा शरीर में से खून साफ करने में मदद करती है। 

ज्ञान मुद्रा 

हर उम्र के वर्ग के लिए यह मुद्रा बेहद लाभकारी मानी जाती है। मुख्यतौर पर बुजुर्गों के लिए इस मुद्रा का अभ्यास करने से फायदा होता है। इससे उनकी ऊर्जा केंद्रित होती है। इसके अलावा एकाग्रता और मानसिक क्षमता बेहतर बनाने में भी यह मुद्रा बेहद लाभकारी मानी जाती है। यह याददाश्त को केंद्रित करने में भी मदद करती है। इससे आपकी एकाग्रता और मानसिक क्षमता बेहतर होती है। योगियों के अनुसार, ज्ञान मुद्रा से मन का डर दूर होता है और सुरक्षात्मक भावना भी प्रबल होती है। 

PunjabKesari

प्राण मुद्रा 

यह सिर्फ शरीर ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदे मंद होती है। नियमित रुप से मुद्रा का अभ्यास करने से कमजोर इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसके अलावा जिनकी आंखें कमजोर, शरीर में ऐंठन, पैरों में दर्द और ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से नहीं होता उनके लिए भी यह मुद्रा बेहद लाभकारी होती है। यह शरीर में ऊर्जा को बढ़ावा देती है और हृदय की कार्यप्रणाली सुधारती है। 

अग्नि मुद्रा 

इस मुद्रा का अभ्यास करने से स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर पड़ता है। इसके अलावा नियमित इस मुद्रा का अभ्यास करने से शरीर में मौजूद पृथ्वी तत्व खत्म होता है और अग्नि तत्व बढ़ता है। नियमि अग्नि मुद्रा के अभ्यास से डिप्रेशन, थायराइड ग्लैंड, कोलेस्ट्रॉल, मोटापा, बुखार और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। डायबिटीज से जूझ रहे रोगियों के लिए यह मुद्रा बेहद लाभकारी मानी जाती है। 

PunjabKesari
 

Related News