18 JUNTUESDAY2024 1:16:25 PM
Nari

घर में जरूर लगाएं पारिजात पौधा, मां लक्ष्मी को है बेहद प्रिय

  • Edited By Manpreet Kaur,
  • Updated: 11 Jun, 2024 11:34 AM
घर में जरूर लगाएं पारिजात पौधा, मां लक्ष्मी को है बेहद प्रिय

नारी डेस्क: वास्तु शास्त्र में घर की सुख-समृद्धि के कई सारे उपाय बताए गए है जो व्यक्ति के जीवन में पॉजिटिविटी ला सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर आप वास्तु के हिसाब से कुछ चीजों को घर में रखते हैं तो सुख-समृद्धि आना तय है। वास्तु शास्त्र में हर चीज की एक दिशा बताई गई है वैसे ही वास्तु शास्त्र में पौधों को रखने की भी एक दिशा बताई गई है। वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में पारिजात का पौधा लगाने से पहले कुछ खास नियमों का ध्यान रखना जरुरी है। आइए जानते हैं इन वास्तु नियमों के बारे में.....

PunjabKesari

मां लक्ष्मी को प्रिय है पारिजात का फूल 

शास्त्रों की मानें तो पारिजात का फूल मां लक्ष्मी को बहुत ही प्रिय होता है। पारिजात के पौधे के फूल भी बहुत ही सुंगधित होते हैं। यह फूल सिर्फ रात में खिलते हैं। ऐसा माना जाता है कि इन फूलों को घर में लगाने से शांति बनी रहती है। 

इस दिशा में लगाएं 

मान्यताओं के अनुसार, इस पौधे को उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। यह दिशा शांति और समृद्धि की मानी जाती है। इस दिशा में पौधे को ऐसे लगाएं जैसे सूर्य की रोशनी सुबह उठते ही इस पेड़ पर पड़े। इससे घर में पॉजिटिविटी आएगी।

PunjabKesari

किस दिन लगाएं ये पौधा? 

यह पौधा आप घर में शुक्रवार या फिर सोमवार के दिन लगा सकते हैं। ये दोनों ही देवी पक्ष का दिन हैं जिसमें देवियों की पूजा होती है। वैसे शुक्रवार को शाम के समय पारिजात का पेड़ लगाना सही माना जाता है क्योंकि ये दिन और समय मां लक्ष्मी का होता है।

नेगेटिव एनर्जी रहेगी घर से दूर 

आपको जानकारी के लिए बता दें कि पारिजात का पेड़ उत्तर दिशा में लगाने के कई फायदे होते हैं क्योंकि यह समृद्धि की दिशा मानी जाती है। वहीं घर के नेगेटिव एनर्जी को कम करने में भी यह मददगार है। इसके अलावा ये घर के लोगों को भी मानसिक शांति और लंबी उम्र का वरदान देता है। इस पेड़ को लगाने से घर में किसी भी तरह का वास्तु दोष नहीं होता। 

PunjabKesari

तो देखा आप ने किस तरह ये पौधा लगाने मात्र से ही आप अपनी जिंदगी में खुशहाली ला सकते हैं। 

Related News