24 APRWEDNESDAY2024 10:48:06 AM
Nari

शादी के बाद 80% भारतीय औरतें क्यों हो जाती हैं मोटी?

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 03 Feb, 2020 10:46 AM
शादी के बाद 80% भारतीय औरतें क्यों हो जाती हैं मोटी?

शादी के बाद लड़का हो या लड़की, दोनों की लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव आते हैं। दोनों की खाने से लेकर सोने तक की आदतें बदल जाती है। वहीं दोनों के शरीर में भी कुछ बदलाव आते हैं। शादी के बाद ज्यादातर कपल्स का वेट बढ़ने लगता है, जिसका कारण खान-पान में बदलाव होना है। मगर यह बदलाव लड़कियों से ज्यादा लड़कों में देखने को मिलता है।

PunjabKesari

स्टडी की मानें तो शादी के 5 साल के अंदर 82% महिलाओं का वजन 5 से 10 कि.लो. तक बढ़ जाता है। शरीर के कुछ खास अंग जैसे ब्रेस्ट, हिप्स और टमी बढ़ने के कारण महिलाओं का वजन बढ़ जाता है लेकिन क्या आप जानती हैं कि इसका कारण क्या है।

चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आखिर शादी के बाद क्यों मोटी हो जाती हैं लड़कियां...

बाहर का खान-पान

शादी के बाद न्यू कपल्स के लिए डिनर का सिलसिला बढ़ जाता है, जो लगभग 1 साल तक तो चलता ही है। वहीं कई बार पार्टनर के साथ भी बाहर जाना पड़ता है। नतीजन शरीर में इसका असर दिखना शुरु हो जाता है जिससे वजन बढ़ना शुरु हो जाता है।

लाइफस्टाइल में बदलाव

अचानक बदली रुटीन के चलते भी शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। शादी के बाद नए घर के अनुसार सोना-उठना पड़ता है और यही कारण है कि उनका वजन बहुत जल्दी बढ़ने लग जाता है।

PunjabKesari

हॉर्मोनल बदलाव

शादी के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोंनल चेंजेस भी होते हैं जो बढ़ते वजन के लिए जिम्मेदार हैं।

तनाव

शादी के बाद आए बदलावों को हैंडल करना इतना आसान नहीं होता। एकदम जिम्मेदारियों का बोझ कंधे पर आ पड़ता है। उन्हें ठीक तरह से निभाने के चक्कर में कई औरतें तनाव का शिकार हो जाती है, जिसके असर वजन पर भी पड़ता है।

उम्र का असर भी एक कारण

सेटल होने के चक्कर में आजकल महिलाएं 28 से 30 के बीच शादी करवा रही हैं जबकि मैरिज की सही उम्र 22 से 26 हैं। इसके बाद महिलाएं के शरीर में कई बदलाव आने लगते हैं। स्टडीज कहती हैं कि 30 की उम्र के बाद मेटाबॉलिक सिस्टम कम हो जाता है, जो वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है।

प्रेग्नेंसी

मां बनना हर किसी के लिए सौभाग्य की बात है लेकिन जो लड़किया शादी के बाद जल्दी कंसीव करती है उनका वजन ज्यादा तेजी से बढ़ता है। वहीं जो लड़किया गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल करती है उनमें वजन बढ़ने के चांसेस ज्यादा देखने को मिलते हैं।

PunjabKesari

पूरी नींद न लेना

स्टडीज के अनुसार, रोजाना 7-8 घंटे की बहुत जरूरी है लेकिन शादी के बाद बिजी लाइफस्टाइल के चलते महिलाएं पूरी नींद नहीं ले पाती, जिससे वजन बढ़ता है।

वजन को बैंलेस रखने के लिए रखें कुछ बातों का ध्यान

-व्ययाम का समय नहीं मिल रहा तो घर का सामान खरीदने के लिए पैदल जाएं।
-अगर आप हाउसवाइफ है तो घर के छोटे मोटे कामों में हाथ बटाएं।
-कुकिंग या घर की सफाई जो भी आपके पसंद हो आप इस तरह अपने शरीर को एक्टिव रख सकती है। 
-अगर आप जल्द कंसीव कर चुकी है तो हल्के-फुल्के व्यायाम के लिए समय जरुर निकालें।
-खूब सारा पानी पिएं। इससे मेटाबॉलिज्म स्ट्रांग होगा और एक्स्ट्रा फैट बर्न।

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News