26 APRFRIDAY2024 5:01:04 PM
Nari

Women Health: शादी के बाद 80 % महिलाओं का बढ़ जाता है वजन, जानिए 7 कारण

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 28 Mar, 2019 06:27 PM
Women Health: शादी के बाद 80 % महिलाओं का बढ़ जाता है वजन, जानिए 7 कारण

शादी के बाद लड़का हो या लड़की दोनों की लाइफ व पर्सनेलिटी में बदलाव आता है। इसी के साथ दोनों के बॉडी फिगर में भी बदलाव आता है, ज्यादातर कपल्स का वेट बढ़ने लगता है जिसका एक कारण खाने-पीने में अचानक बदलाव भी होता है लेकिन लड़कों से ज्यादा यह बदलाव लड़कियों में देखने को मिलता है। एक स्टडी के मुताबिक, शादी के 5 साल के अंदर ही महिलाओं की बॉडी में काफी तेजी से बदलाव आते हैं। साथ ही 82% महिलाओं का वजन 5 से 10 किलो तक बढ़ जाता है। शादी के बाद महिलाओं के कुछ खास अंगों का आकार बढ़ने से उनका वजन बढ़ने लगता है, इनमें ब्रेस्ट, हिप्स, टमी और पैर शामिल हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह बदलाव आने के कारण क्या है, तो आइए जानते हैं इन्हीं कारणों के बारे में...

 

खान पान में बदलाव

शादी के बाद हर कोई नए जोड़ों को अपने यहां दावत पर बुलाता है। रिश्तेदारों के यहां दावत का सिलसिला चलता है। साथ ही नए घर में लड़कियों के खाने पीने का समय, टेस्ट और आदतें सब बदल जाती हैं और उन्हें सुसराल के सदस्यों की तरह ही खान पान को मैनेज करना पड़ता है। नतीजा शरीर में इसका असर दिखना शुरु हो जाता है जिससे वजन बढ़ना शुरु हो जाता है।  
 

रुटीन में बाजारी फूड शामिल होना

शादी के बाद नया जोड़ा हनीमून पर जाता है या फिर किसी अन्य ट्रेवल पर तो जाहिर सी बात हैं कि वह फूड भी बाजारी ही खाएंगा। बस इसी चक्कर में हैवी कैलोरी फूड खाते हैं जो वजन को तेजी से बढ़ा देता है।

PunjabKesari

 

हॉर्मोनल बदलाव

शादी के बाद सिर्फ लाइफस्टाइल ही नहीं महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोंनल चेंजेस भी होते हैं जो वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार माने जाते हैं।

 

उम्र का असर भी एक कारण

सेटल होने के आज की महिलाएं शादी 28 से 30 के बीच करवा रही हैं जबकि आदर्श आय़ु 22 से 26 हैं। इसके बाद महिलाएं के शरीर में कई बदलाव आने लगते हैं।  स्टडीज कहती हैं कि 30 की उम्र के बाद हमारे बॉडी का मेटाबॉलिक सिस्टम कम हो जाता है, इस कारण वजन बढ़ने लगता है।

 

प्रेगनेंसी

मां बनना किसी भी महिला के लिए सौभाग्य माना जाता है। अक्सर शादी के बाद 1-2 साल बाद कपल्स फैमिली प्लानिंग करते हैं। दअसल, प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं का वजन बहुत बढ़ जाता है। जिसके बाद बिजी लाइफस्टाइल के कारण महिलाएं खुद को फिट नहीं रख पातीं और वजन बढ़ जाता है।

PunjabKesari

 

पूरी नींद न लेना

शादी के बाद बिजी लाइफस्टाइल के चलते महिलाएं पूरी नींद नहीं ले पाती। स्टडीज के अनुसार, रोजाना 7-8 घंटे की बहुत जरूरी है। नींद पूरी न होने पर बॉडी का मेटाबॉलिज्म कम हो जाता है, जिससे वजन बढ़ता है।

 

स्ट्रेस ज्यादा लेना

शादी के बाद लाइफ में आए बदलावों के कारण महिलाएं अक्सर स्ट्रेस से परेशान रहती हैं। ऐसे में बॉडी में भूख बढ़ाने वाले हॉर्मोन्स का लेवल बढ़ जाता है, जिससे वजन बढ़ने लगता है।

PunjabKesari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News