29 APRMONDAY2024 3:06:06 PM
Nari

घर के सदस्यों की होने लगेगी तरक्की, इस दिशा में लगाएं पानी का फव्वारा

  • Edited By palak,
  • Updated: 13 Feb, 2024 03:52 PM
घर के सदस्यों की होने लगेगी तरक्की, इस दिशा में लगाएं पानी का फव्वारा

घर की सजावट के लिए लोग कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं। तरह-तरह के पौधे, शोपीस घर में रखते हैं ताकि घर की सुंदरता बढ़े। इन्हीं चीजों में से एक है वाटर फाउंटेन या पानी का फव्वारा। सुंदरता बढ़ाने के लिए पानी का फव्वारा भी अच्छा ऑप्शन माना जाता है। इसे घर की सुंदरता भी बढ़ती है और इसे वास्तु शास्त्र में भी बहुत ही शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पानी के फव्वारे को धन और संपत्ति को आकर्षित करने वाला माना जाता है क्योंकि वाटर फाउंटेन जल तत्व से संबंधित होता है ऐसे में यह आस-पास की पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इसे घर की किस दिशा में लगाना चाहिए। 

उत्तर या पूर्व दिशा 

घर की उत्तर दिशा पानी का फव्वारा लगाने के लिए शुभ होती है। इसके अलावा ईशान कोण और पूर्व दिशा में भी इसे लगाना अच्छा माना जाता है लेकिन कभी भी पानी का फव्वारा घर की दक्षिण,  दक्षिण पूर्व या पश्चिम दिसा में नहीं रखना चाहिए इससे घर परिवार में हमेशा परेशानियां रहती हैं। 

PunjabKesari

मुख्य द्वार के पास 

पानी का फव्वारा घर के मुख्य द्वार के पास भी लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी नहीं आती। 

यह जगह भी होती है शुभ 

घर में पानी का फव्वारा रखने के लिए दाएं कोना भी अच्छा मान जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस कोने में पानी का फव्वारा होने से ब्रह्मांड की सारी ऊर्जा फव्वारे के साथ आपके घर में प्रवाहित होने लगेगी। 

बेडरुम में न लगाएं फव्वारा 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरुम में पानी का फव्वारा नहीं लगाना चाहिए। फाउंटेन या पानी का फव्वारा रखने के लिए सबसे खराब जगह बेडरुम ही मानी जाती है। यहां पर पानी का फव्वारा लगने से रिश्तों में परेशानी होती है। 

PunjabKesari

किचन में न लगाएं फव्वारा 

किचन में भी पानी का फव्वारा नहीं लगाना चाहिए क्योंकि यह स्थान अग्नितत्व से जुड़ा होता है। ऐसे में यहां जल तत्व से जुड़ी चीजें भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए। 

वाटर फाउंटेन घर में लगाने के फायदे 

.  वाटर फाउंटेन से हमेशा पानी बहता रहता है। बहते हुए पानी को वास्तु शास्त्र में खुशी, प्रेम और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। 

PunjabKesari

. वाटर फाउंटेन को सही स्थिति और दिशा में रखने से परिवार की आय भी बढ़ती है। 

Related News