16 MAYTHURSDAY2024 2:10:17 PM
Nari

दशहरे पर अपनाएं Vastu के ये 5 उपाय, घर की Negativity होगी दूर

  • Edited By palak,
  • Updated: 23 Oct, 2023 03:27 PM
दशहरे पर अपनाएं Vastu के ये 5 उपाय, घर की Negativity होगी दूर

हिंदू धर्म में दशहरा का पर्व बेहद खास माना जाता है। इस दिन भगवान राम ने लंका के राजा रावण का वध कर मां सीता को आजाद करवाया था। यह त्योहार हर साल आश्विन महीने की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन रावण दहन किया जाता है। वहीं कुछ मान्यताओं के अनुसार, नौ रात और दस दिन तक युद्ध करके महिषासुर का अंतर किया था। ऐसे में यह खुशियों का त्योहार भी माना जाता है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, इस दिन कुछ अचूक उपाय करने से जीवन में आर्थिक संपन्नता और बरकत आती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में....

शमी वृक्ष की पूजा 

मान्यताओं के अनुसार, श्रीराम ने लंकापति रावण से युद्ध करने से पहले मां दुर्गा और शमी के वृक्ष की पूजा की थी। इसी के परिणामस्वरुप उन्हें विजय हासिल हुई थी। इसलिए दशहरा के दिन शमी वृक्ष की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ इस पौधे की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। 

PunjabKesari

घर की नेगेटिव एनर्जी होगी दूर 

इस दिन घर से नेगेटिव एनर्जी दूर करने के लिए राख को सरसों के तेल में मिलाएं। इसके बाद घर की हर दिशा में इसे छिड़क दें। इससे उपाय को करने से घर की नेगेटिव एनर्जी दूर होगी। 

चौमुखा दीपक 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, दशहरा वाले दिन साम के समय घर की दक्षिण दिशा में चौमुखा दीपक जलाएं। इससे घर की परेशानियां दूर होगी और सुख-समृद्धि भी आएगी। 

PunjabKesari

लक्ष्मी सूक्त का पाठ 

इस दिन श्री लक्ष्मी सूक्त का पाठ करना भी बेहद शुभ माना जाता है। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह बढ़ता है और घर के सदस्यों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। 

वास्तु दोष होगा दूर 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की नेगेटिव एनर्जी दूर करने के लिए पोंछा लगाते समय पाीन में सेंधा नमक मिलाएं। इससे घर का वास्तु दोष दूर होगा। 

PunjabKesari

 

Related News