17 MAYFRIDAY2024 4:35:07 AM
Nari

फ्राइपेन के जिद्दी दागों की होगी छुट्टी, किचन में रखी ये 4 चीजें चमकाएंगी बर्तन

  • Edited By palak,
  • Updated: 18 Jul, 2023 01:27 PM
फ्राइपेन के जिद्दी दागों की होगी छुट्टी, किचन में रखी ये 4 चीजें चमकाएंगी बर्तन

हर महिला अपना रसोई को एकदम साफ रखना चाहती है लेकिन कई बार पूरी कोशिश करने के बाद भी बर्तनों के जिद्दी दाग नहीं छूट पाते। लाख कोशिश करने के बाद भी यह दाग साफ नहीं होते और बर्तन चिपचिपा सा हो जाता है। उन्हीं बर्तनों में से एक है फ्राइपेन। फ्राइपेन में रोज चाय बनती है। रोज इस्तेमाल होने के कारण कई बार फ्राइपेन का निचला हिस्सा पूरी तरह से जल जाता है। कई बार तो फ्राइपेन के अंदर अजीब सी गंदगी सी जमा होने लगती है जो रगड़ने के बाद भी साफ नहीं होती। ऐसे में आपको आज कुछ ऐसे सिंपल हैक्स बताते हैं जिनके जरिए आप फ्राइपेन के जिद्दी दाग आसानी से साफ कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में....

सिरका 

सिरका भी आप जले हुए बर्तन को साफ करने के लिए प्रयोग कर सकती हैं। सिरका में बेकिंग सोडा मिलाएं। 15-20 मिनट के लिए इसे ऐसे ही रहने दें। तय समय बाद बर्तन धो लें। इसका जिद्दी दाग आसानी से साफ हो जाएगा।  

PunjabKesari

बेकिंग सोडा 

चाय का बर्तन साफ करने के लिए बेकिंग सोडा एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। सबसे पहले चाय बनाने वाले बर्तन के चारों ओर बेकिंग सोडा लगाएं। इसके बाद इसे ऐसे ही रहने दें। 25-30 मिनट बाद डिशवॉशर और पानी के साथ इसे साफ कर लें। बर्तन में जमी गंदगी आसानी से निकल जाएगी। 

नमक 

नमक के साथ भी बर्तन की चिकनाई आसानी से साफ हो जाएगी। जले हुए बर्तन में 2 चम्मच नमक डाल दें। इसके बाद पानी भरकर लिक्विड डिशवॉशर डालें और उसको हल्का सा गर्म कर लें। 1 घंटे तक इस बर्तन को ऐसे ही रहने दें। तय समय बाद बर्तन स्क्रबर के साथ रगड़ें। इस तरह बर्तन आसानी से साफ होने लगेगा। 

PunjabKesari

नींबू 

नींबू के साथ जला हुआ बर्तन रगड़ें। इससे बर्तन जल्दी साफ भी होगा और इस पर जमी चिकनाई भी आसानी से साफ होने लगेगी। नींबू काटकर बर्तन पर रगड़ें। इसके बाद इसमें गर्म पानी डालकर छोड़ दें। बर्तन का कालापन भी दूर होगा और चिकनाई भी साफ होने लगेगी।

PunjabKesari
 

Related News