26 APRFRIDAY2024 3:25:16 AM
Nari

स्वर्ग से कम नहीं है, सोनमर्ग के ये 5 खूबसूरत डेस्टिनेशन

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 23 Feb, 2020 05:21 PM
स्वर्ग से कम नहीं है, सोनमर्ग के ये 5 खूबसूरत डेस्टिनेशन

जम्मू और कश्मीर पूरी दुनिया में अपनी खूबसूरती से जाना जाता है। भारत में कहीं स्वर्ग है तो वो जम्मू और कश्मीर को माना जाता है। यहां के सुंदर पहाड़ों की चोटियां, बर्फ के बीच खेलने का नजारा दिल को जीत लेने वाले होता है। यहां पर स्थित सोनमर्ग एक बेस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता, झीलों, दर्रे और पर्वतों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। सोनमर्ग समुद्र सतह से लगभग 2,800 मीटर की ऊंचाई पर बना है जो बर्फ की चादरों से ढका रहता है। तो चलिए आज हम आपको सोनमर्ग के 5 ऐसे डेस्टिनेशन के बारे में बताते है। जहां आप प्राकृतिक नजारों के बीच, नदियां, झीलों, पहाड़ों और खूबसूरत फूलों के बीच अपनी छुट्टियां का आनंद मना सकते है। 

कृष्णासर

प्राकृतिक नजारों से भरपूर कृष्णसर एडवेंचर के लिए एकदम सही टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। यहां भारी में लोग आना पसंद करते है। कृष्णासर दर्रा के आसपास ऐसी कई झीलें है जो अपने अलौकिक नजारों के कारण लोगों का मन मोह लेती है। वसंत ऋतु में इस जगह की खूबसूरती देखने योग्य होती है। यहां पर आप बोटिंग, ट्रेकिंग के साथ और भी कई एडवेंचर्स चीजों का आनंद मना सकते है। ऐसे में अगर आप जम्मू और कश्मीर के सोनमर्ग घूमने की सोच रहे है तो कृष्णासर जरूर जाए। 

Image result for कृष्णासर,nari

बालतल

सबसे पहले आपको बता दें अमरनाथ मंदिर की यात्रा के दौरान लोग इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं। यहां पर सैलानियों के रहने के लिए कैम्प लगाए जाते है। अगर आप एडवेंचर और रिवर राफ्टिंग के शौकिन है तो बालतल में जरूर जाए। यहां आप रिवर राफ्टिंग, ट्रेकिंग करने के आदि का अच्छे से मजा उठा सकते है। 

विशनसर झील

सोनमर्ग में कितनी कई छोटी- बड़ी झीलें होने के कारण इसे झीलों की नगरी कहा जाता है। यहां कि विशनसर झील अपने खूबसूरत पहाड़ और हरियाली से जानी जाती है। यह समुद्र की सतह से लगभग 3710 मीटर की ऊंचाई पर बनी हुई है। यहां जाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 1 द्वारा शितकादी गांव सबसे पहले पहुंचना पड़ता है। उसके बाद ट्रेकिंग या फिर घोड़े के माध्यम से यहां पहुंचा जा सकता है। अगर आप अपनी छुट्टियां शांति और सुकून के साथ बीताना चाहते है तो यहां घूमने जाना आपके लिए बेस्ट है। आप अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ इस डेस्टिनेशन में घूमने का आनंद मना सकते है।       

Image result for विशनसर झील,nari

थजिवास ग्लेशियर

जम्मू और कश्मीर में स्थित थजिवास ग्लेशियर को भी धरती के स्वर्ग के तौर पर कहना दलत न होगा। यहां बर्फ से ढके पहाड़ किसी का भी दिल आसानी से जीत सकते है। यहां बर्फ के बीच का घूमने और खेलने का नजारा लेने दूर-दूर से यात्री आना पसंद करते है। प्राकृतिक का बेहद सुंदर और आलौकिक दृश्य देखने को मिलता है। 

Image result for thajiwas glacier,nari

गद्सर झील

सोनमर्ग में बनी गद्सर झील 'फूलों की घाटी' नाम से मशहूर है। यह समुद्र तल से लगभग 5000 मीटर की ऊंचाई में बनी हुई है। यह झील देखने में बेहद खूबसूरत और मन मोह लेने वाले नजारों से भरी हुई है। बसंत ऋतु में इस झील के फूलों की खूबसूरती देखने वाली होती है। अगर आपको भी हरियाली, सुंदर पेड़-पौधों और बेहतरीन फूल पसंद है तो सोनमर्ग के गद्सर झील में जाना न भूलें। 

Image result for गद्सर झील,nari

कब जाए घूमने?

अगर आप सोनमर्ग में बर्फ के बीच घूमने का प्लान करना चाहते है तो ऐसे में आपके लिए यहां जाना नवंबर से अप्रैल तक का समय बेस्ट है। इसके अलावा यहां मई से अक्टूबर के बीच में भी जाना सही होगा। आप यहां कि सुंदर झीलों, खूबसूरत बागों में फोटो खींच कर अपनी छुट्टियों का अच्छे से लुत्फ उठाकर यादगार बना सकते है। 
 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News