19 APRFRIDAY2024 6:13:28 PM
Nari

लव मैरिज के मामले में लक्की होती हैं ये 3 राशियां, शादी भी रहती है सक्सेस!

  • Edited By neetu,
  • Updated: 08 Jun, 2020 07:13 PM
लव मैरिज के मामले में लक्की होती हैं ये 3 राशियां, शादी भी रहती है सक्सेस!

शादी एक ऐसा बंधन है जिसमें दो लोग एक पवित्र बंधन में बंधते है। बात अगर पुराने जमाने की करें तो उस समय अरेंज मैरिज ही होती है। साथ ही लव मैरिज करने पर विरोध किया जाता है। मगर अब स्थिति कुछ बदल गई है। अब लड़का- लड़की खुद की पसंद का पार्टनर चुनते है। एक-दूसरे की पसंद नापसंद को जानते है। उसके बाद शादी करना पसंद करते है। ऐसा अक्सर होता है कि दो लोग एक दूसरे से प्यार करते है। मगर उनकी शादी नहीं हो पाती। ऐसे में जो लोग प्यार करते है उनकी शादी हो जाने पर उन्हें भाग्यशाली कहा जाता है। माना जाता है कि व्यक्ति का भाग्य उसकी राशि से जुड़ा होता है। तो चलिए आज हम आपको उन 3 राशियों के बारे में बताते है, जिनकी दूसरी राशियों के व्यक्तियों के हिसाब से लव मैरिज होने के चांचिस ज्यादा होते है। 

मेष राशि

इस राशि के लोग शांत,धैर्य और खुशमिजाज के होते है। इनके इसी नेचर के कारण इनके दोस्तों की गिनती बहुत ज्यादा होती है। ये लोगों के दिलों पर राज करते है। ऐसे में ज्यादातर इस राशि के लोग लव मैरिज करना पसंद करते है। हालांकि इनकी शादी के शुरूआती दिनों में इन्हें थोड़ा तनाव हो सकता है। मगर इनके शांत व किसी भी दिल आसानी से जीत लेने वाले स्वभाव के कारण इनका रिश्ता मजबूत होने लगता है। 

couple,nari

कुंभ राशि

इस राशि के लोग सुंदर, रोमांटिक होने के साथ थोड़ी गंभीर सोच रखते हैं। ये कोई भी काम अपनी सूझ-बूझ के साथ करते है। ऐसे में किसी के साथ एक बार रिश्ता बनने पर उसके लिए पूरी तरह समर्पित हो जाते है। इसी कारण ये लोग लव मैरिज करते है। ये पार्टनर को धोखा नहीं देते बल्कि उसकी पूरी ईमानदारी के साथ रिश्ता निभाते है। ये लोग शादी के बाद आने वाली परेशानियों को भी अपने अपनी समझ व सूझ-बूझ से हल कर लेते है। 

मकर राशि

इस राशि के ज्यादातर लोग लव मैरिज में विश्वास रखते है। ये लोग लव मैरिज के मामले बहुत लकी होते हैं। इन्हें प्यार पाने या शादी करने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। इनके खुशमिजाज नेचर के कारण सभी इनके साथ रहना पसंद करते है। इसी कारण इन्हें बड़े आसानी से सच्चा प्यार करने वाला जीवनसाथी मिल जाता है। ये पार्टनर की हर छोटी-बड़ी खुशी का अच्छे से ध्यान रखते है। इनकी सभी को खुश रखने की आदत से लोग इन्हें अपने जीवनसाथी के रूप में पाने की इच्छा रखते हैं। इस राशि के लोग जिसके प्यार में पड़ते है। उन्हें अपना जीवनसाथी बनाने में सफल भी रहते हैं।

couple,nari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News