11 APRSATURDAY2026 10:44:56 AM
Nari

शादी से ठीक पहले पैदा हो गया बच्चा,  दुल्हन बोली-  पता नहीं था कि मैं Pregnant हूं

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 27 Sep, 2021 10:50 AM
शादी से ठीक पहले पैदा हो गया बच्चा,  दुल्हन बोली-  पता नहीं था कि मैं Pregnant हूं

घर में तैयारियां चल रही थी और तीन दिन बाद शादी होनी थी, लेकिन उससे पहले दूल्हन ने बच्चे को जन्म दे दिया।  जी हां ऐसा कुछ हुआ ब्रिटेन में, यहां एक महिला को शादी से पहले ही बच्चा हो गया, हैरानी की बात है कि उसे पता ही नहीं चला कि वो प्रेग्नेंट है। अब महिला ने खुद यूट्यूब चैनल पर  इस अजीबोगरीब घटना का जिक्र किया है। 


शादी की तैयारियों में लगी थी दूल्हन 


40 साल की लिसा ने कहा कि मां बनना उसका सपना था लेकिन उम्र ज्यादा  होने के कारण उसे लगने लगा कि वह कभी बच्चे को जन्म नहीं दे पाएगी। हालांकि लिसा को ये क्या मालूम था कि उसका सपना इस तरह पूरा होगा। लिसा बताती हैं कि उसे यह मालूम ही नहीं था कि उसके गर्भ में एक बच्चा पल रहा है। वह तो अपनी शादी की तैयारियों में लगी हुई थी। 


रिपोर्ट आई थी निगेटिव


लिसा बताती हैं कि दो महीने पीरियड्स नहीं आने के बाद उसने टेस्ट किया था लेकिन उसका  परिणाम निगेटिव आया था। चार महीने बाद फिर टेस्ट किया तब भी कुछ साफ नहीं पता चला। तीसरी बार भी टेस्ट की रिपोर्ट नेगटिव आई थी। वह कहती हैं कि उसमें आमतौर पर गर्भावस्था से जुड़े कोई "सामान्य लक्षण" नहीं थे। 


दूल्हा हैरान 


शादी से ठीक पहले उसे ब और ब्लीडिंग शुरु हो गई। खून से लथपथ लिसा को अस्पताल ले जाया गया, जहां बच्चे का जन्म हुआ। इस घटना के बाद उनका दूल्हा भी दंग रह गया।  हालांकि ये पता नहीं चला कि लीज़ा प्रेग्नेंट कैसे और किससे हुई थी। 
 

Related News