25 APRTHURSDAY2024 10:55:25 AM
Nari

नहीं रहे मशूहर कॉमेडियन पराग कंसारा, सुनील पाल ने दी इमोशनल पोस्ट करके जानकारी

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 06 Oct, 2022 03:26 PM
नहीं रहे मशूहर कॉमेडियन पराग कंसारा, सुनील पाल ने दी इमोशनल पोस्ट करके जानकारी

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन के गम से फैंन्स अभी उभरे भी नहीं थे की एक और कॉमेडियन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के पहले सीजन के कंटेस्टेंट पराग कंसारा का निधन हो गया है। पराग कंसारा के दोस्त और मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके उनके निधन की जानकारी दी है। 

 

'पता नहीं कॉमेडी की दुनिया को लगी है किसकी नज़र' - सुनील पाल

 

सुनील पाल ने वीडियो में पराग कंसारा को याद करते हुए कहा की 'वे हर बात पर उल्टा सोचकर हमें खूब हंसाते थे। पराग भैया अब इस दुनिया में नहीं रहे। कॉमेडी की दुनिया को न जाने किसकी नजर लग गई है। हमने कुछ दिन पहले ही राजू भाई को खो दिया। हम एक के बाद एक कॉमेडियन को खोते जा रहे हैं।  सुनील पाल ने इस वीडियो में दीपेश भान को भी याद किया, जिनका कुछ वक्त पहले ही निधन हुआ था।'

 

 

गुजरात के थे पराग कंसारा

 

पराग गुजरात के वडोदरा के रहने वाले थे। वो टीवी के सुपरहिट कॉमेडी रियलिटी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे। यह शो भारतीय टेलीविजन का पहला ऐसा शो था, जिसने स्टैंडअप कॉमेडियन को एक बड़ा प्लेटफॉर्म देने का काम किया था। पराग यह शो जीते तो नहीं थे, लेकिन उनको इस शो से घर-घर में पहचान मिली थी। 

Related News