18 AUGTUESDAY2026 5:36:37 AM
Nari

"अपनी रोजी-रोटी कमाने वाले का मजाक ना बनाओ..." सुनीता और गोविंदा की लड़ाई के बीच आई सोमी अली

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 17 Aug, 2026 06:24 PM

नारी डेस्क:  एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच चल रहे विवाद के बीच पूर्व एक्ट्रेस सोमी अली गोविंदा के समर्थन में सामने आई हैं। सोमी ने अपनी 'रूपा' को-स्टार रानी स्वर्णकार के साथ दिखने पर हो रही आलोचना के खिलाफ गोविंदा का बचाव किया और इतनी आलोचना के बावजूद एक्टर के काम जारी रखने के बारे में भी बात की। गोविंदा के साथ काम कर चुकीं सोमी ने इंस्टाग्राम पर एक्टर के साथ पुरानी तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया। उन्हें "बेहतरीन टैलेंट" और "विनम्र" बताया।

PunjabKesari
सोमी ने अपने पोस्ट में लिखा- "मैं यहां अपनी बात रखना चाहती हूं क्योंकि कोई और ऐसा नहीं करेगा और जब भी जरूरत होगी, समर्थन दिखाऊंगी: मैं गोविंदा को व्यक्तिगत और पेशेवर रूप से जानती हूं, इसलिए मैं उनके बारे में दोनों तरह से कुछ बातें कह सकती हूं। उन्होंने कहा-  चीची हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन टैलेंट में से एक हैं और उस इंडस्ट्री में मेरे समय के दौरान जिन सबसे विनम्र एक्टर्स से मैं मिली, उनमें से एक वे हैं।" सोमी ने गोविंदा के कम उम्र की एक्ट्रेस के साथ काम करने पर हो रही आलोचना के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि किसी एक्टर की उम्र यह तय नहीं करनी चाहिए कि उन्हें काम मिलना चाहिए या नहीं।

PunjabKesari
सोमी कहती हैं- "मेरे मन में चीची और सुनीता दोनों के लिए बहुत सम्मान है। हालांकि, किसी एक्टर का कम उम्र की एक्ट्रेस के साथ रोल स्वीकार करने में उम्र से जुड़ी कोई गलत बात नहीं है। टैलेंट की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती। ऐसे समय में जब काम मिलना मुश्किल हो सकता है, काम करते रहने का फैसला सम्मान के काबिल है - न कि मज़ाक उड़ाने के। किसी एक्टर की कीमत उसकी उम्र या उसके को-स्टार की उम्र से तय नहीं होती।" उन्होंने कहा, "यह उनके टैलेंट, प्रोफेशनलिज़्म और आगे बढ़ते रहने की इच्छाशक्ति से तय होता है।"  सोमी ने आगे कहा कि अगर एक्टर्स के पास अभी भी कुछ नया देने के लिए है, तो उन्हें काम जारी रखने का मौका मिलना चाहिए। उन्होंने इंडस्ट्री की चुनौतियों के बावजूद काम करते रहने के फैसले को "काबिले-तारीफ़" बताया।

PunjabKesari

यह विवाद तब शुरू हुआ जब सुनीता आहूजा ने हाल ही में गोविंदा की 'रूपा' फिल्म की को-स्टार रानी स्वर्णकार के साथ उनकी मौजूदगी के बारे में बात की। पैपराज़ी के लिए पोज़ देते हुए गोविंदा और रानी की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। बाद में गोविंदा ने एक वीडियो मैसेज के ज़रिए इस मामले पर प्रतिक्रिया दी और सुनीता से ऐसे बयान न देने को कहा जिनसे उनकी प्रतिष्ठा, करियर और फिल्म इंडस्ट्री में उनकी स्थिति पर असर पड़ सकता है।

Related News