
नारी डेस्क: रक्षाबंधन का पवित्र त्यौहार भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प का प्रतीक है, जिसमें बहनें भाई की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। जहां देश भर में बहनें इस पावन पर्व पर खुशी- खुशी अपने भाई को राखी बांद रही थी ताे वहीं एक बहन रोते- बिलखते अपने इकलौते भाई काे अंतिम विदाई दे रही थी। उसने आखिरी बार अपने भाई की कलाई में राखी बांधी।
यह भी पढ़ें: खून के रिश्तों से परे भाई-बहन जैसा प्यार शेयर करते हैं ये बॉलीवुड सेलेब्स
दिल दहला देने वाला पल
तेलंगाना के शादनगर में एक दिल दहला देने वाली विदाई के दौरान, एक बहन ने बिजली का झटका लगने से जान गंवाने वाले अपने 24 साल के भाई की बेजान कलाई पर आखिरी बार राखी बांधी। इस भावुक पल ने परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों की आंखों में आंसू ला दिए। मृतक की पहचान नेहरू नगर कॉलोनी के रहने वाले जमालपुर नवीन के तौर पर हुई है, जिसका बिजली का झटका लगने से माैत हो गई।
बहन ने रोते हुए दी विदाई
खबरों के मुताबिक, नवीन दुकान पर बिजली का तार ठीक कर रहा था, तभी गलती से उसे बिजली का झटका लग गया। राखी का त्योहार पास ही था, ऐसे में उसकी अचानक मौत से उसकी बहन पूजिता बुरी तरह टूट गई। उसने अपने भाई के साथ बिताए पलों को याद करते हुए, उसे आखिरी बार राखी बांधी और रोते हुए विदाई दी।
यह भी पढ़ें: बाबा रामदेव और कंगना के बीच की लड़ाई हुई खत्म, एक दूसरे को किया माफ और भेजी मिठाई
तीन बहनों ने खोया एकलौता भाई
नवीन के पार्थिव शरीर के सामने बैठकर पूजिता ने रोते-बिलखते हुए अपने भाई की कलाई पर आखिरी बार राखी बांधी. उसने नम आंखों से अपने भाई के साथ आखिरी तस्वीर भी खिंचवाई। वाराणसी से भी ऐसी ही दुखद घटना सामने आई है, यहां एक 50 वर्षीय व्यक्ति की भी करंट लगने से मौत हो गई। इस दौरान मृतक के शव के हाथ में राखी बांधकर तीन बहनों ने अपने भाई को अंतिम विदाई दी। वह राखी मनाने मायके आ रही थी उन्हें क्या पता था कि इस दिन उनके भाई की अर्थी उठेगी।