23 APRTUESDAY2024 8:01:13 PM
Nari

संजय राउत ने दिया जया का साथ, बोले- कुछ लोगों की वजह से इंडस्ट्री बदनाम हो रही है

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 15 Sep, 2020 06:04 PM
संजय राउत ने दिया जया का साथ, बोले- कुछ लोगों की वजह से इंडस्ट्री बदनाम हो रही है

सुशांत केस में ड्रग एंगल सामने आने के बाद लोग इंडस्ट्री और स्टार्स पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में जया बच्चन ने बिना नाम लिए रवि किशन, कंगना पर निशाना साधा जिसके बाद उन्हें बहुत से स्टार्स का सपोर्ट मिला। वहीं अब कंगना के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले संजय राउत ने भी जया का साथ दिया है। 

PunjabKesari

देश की संस्कृति भी बदनाम हो रही 

संजय राउत ने कहा ,' फिल्म इंडस्ट्री के बारे में कुछ लोग गंदी बातें कर रहे हैं, उससे सिर्फ इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि देश की संस्कृति भी बदनाम हो रही है। क्या ये सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में है राजनीति में और किसी क्षेत्र में नहीं। इसे रोकने की जितनी जिम्मेदारी सरकार की है उतनी हमारी भी है।' 

जया बच्चन के सपोर्ट में बोले संजय राउत 

जया बच्चन को सपोर्ट करते हुए संजय राउत ने कहा ,' जया जी ने भी यही बात कही कि इंडस्ट्री बदनाम हो रही है कुछ लोगों की वजह से। ऊपर से लेकर नीचे तक 5 लाख के करीब लोगों को ये इंडस्ट्री काम देती है। जो इसे खत्म कर रहे हैं उन्हें रोकना चाहिए।'

इन स्टार्स ने भी दिया जया का साथ 

आपको बता दें कि एक तरफ जहां जया को कंगना ने पलटवार जवाब दिया वहीं दूसरी ओर जया बच्चन को सोनम कपूर से लेकर तापसी पन्नू तक का साथ मिला। 

यह देखिए स्टार्स के ट्वीट...

 

Related News