11 MAYSATURDAY2024 10:03:43 PM
Nari

62 की उम्र में 32 का है दिखना तो Sangeeta Bijlani की यह फिटनेस टिप्स करें फोलो!

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 11 Nov, 2022 04:07 PM
62 की उम्र में 32 का है दिखना तो Sangeeta Bijlani की यह फिटनेस टिप्स करें फोलो!


साल 1980 की मिस इंडिया और बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी अब 62 साल की हो चुकी हैं, लेकिन आज भी वो उतनी ही खूबसूरत और हॉट लगती हैं जितना की 32  साल की उम्र में लगती थीं। आज भी वो उतनी ही चूस्त, यंग और फिट लगती हैं। उनकी स्किन और फिटनेस देखकर हर कोई हैरान है क्योंकि इस उम्र में किसी भी इंसान का बदन ढलान की ओर होता है। आईए जानते हैं क्या है संगीता के फिटनेस का राज़।

PunjabKesari

संगीता की फिटनेस सीक्रेट्स

संगीता अकसर अपने सोशल मीडिया पर अपनी वर्कआउट की वीडियो डालती रहती हैं। वो वेट ट्रेनिंग और पिलाटे के आलवा योगा में भी बहुत भरोसा रखतीं हैं। वो हर दिन 1 घटें के लिए योगा करती हैं। इससे उनका शरीर मानसिक- शारीरिक रुप से मजबूत रहता है और उनके बदन में चुस्ती-फूर्ती बनी रहती है।

PunjabKesari

संगीता की ब्यूटी सीक्रेट्स

चेहरे को गलोइंग रखने के लिए संगीता खूब साराक पानी पीती हैं। साथ ही खुश रहने से त्चचा हेल्दी होती है। चाहे संगीता कहीं भी हो, लेकिन रात को वो सोने से पहले अपना मेकअप साफ करती हैं। साथ ही वो अच्छे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के साथ घरेलू नुस्खे जैसे मलाई,शहद और दूध का भी इस्तेमाल करती रहती हैं।  इन सब के साथ हेल्दी डाइट भी खातीं है क्योंकि जो हम खाते हैं वो हमारे चेहरे पर दिखता है। तो नेक्सट यही जानते है की क्या डाइट लेती हैं संगीता।

संगीता का डाइट प्लान

सुबह 6 बजे उठती हैं और उठते ही 4 गिलास गुनगुना पानी पीती हैं। फिर पानी में भिगोए हुए बादाम खाती हैं। कभी-कभी वे ग्रीन टी पीती हैं। चाय से परहेज करती हैं। उनकी डाइट में तरबूज, अंडा, फलों का जूस, फल शामिल होता है। खाने में ज्वार-बाजरे की रोटी, दाल, दही, चिकन आदि खाती हैं। डिनर में प्रोटीन सलाद, अंडा खाती हैं। हाई फाइबर, प्रोटीन पर ज्यादा फोकस करती हैं। डाइटिंग वे कभी भी करना पसंद नहीं करती हैं। वे हर चीज खाती हैं, लेकिन जो भी खाती हैं वे हेल्दी होता है।

PunjabKesari

संगीता के खूबसूरत बालों का राज़

संगीता ने खुद से अपने फैंस को बताया था की वो अपने बालों पर नारियल का तेल जरुर लगाती हैं। वो नारियाल के साथ अरंडी का तेल मिक्स करके अपने बालों पर लगाती हैं। साथ ही वो बाल धोने के लिए माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल करती हैं। अधिक तेजी से बालों को कभी नहीं रगड़ती हैं। गीले बालों में कभी भी वे कंघी नहीं करती हैं। इन्हें नेचुरल तरीके से सूखने देती हैं।

PunjabKesari

तो बस इन कुछ तरीकों से वो इस उम्र में भी खुद को फिट और यंग रखती हैं। आप भी इन तरीकों से अपने बढ़ापे को दूर कर सकते हो। 

Related News