27 APRSATURDAY2024 7:58:47 AM
Nari

डैशिंग लुक के साथ Kunal Rawal के लिए रैंप पर उतरे रणबीर, पत्नी आलिया ने बरसाया प्यार

  • Edited By palak,
  • Updated: 29 Jul, 2023 01:28 PM
डैशिंग लुक के साथ Kunal Rawal के लिए रैंप पर उतरे रणबीर, पत्नी आलिया ने बरसाया प्यार

इंडियन काउचर वीक में आए दिन बी-टाउन सेलेब्स का एक से बढ़कर एक लुक देखने को मिल रहा है। कियारा, अदिति राव हैदरी, भूमि पडनेकर, जान्हवी कपूर के बाद अब रैंप पर एक्टर रणबीर कपूर ने अपना जलवा दिखाया है। रणबीर कपूर ने इंडियन काउचर वीक के चौथे दिन फेमस फैशन डिजाइनल कुनाल रावल के लिए रैंप पर वॉक किया है। 

लुंगी स्टाइल पेंट में दिखे रणबीर कपूर 

रणबीर कपूर के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक रंग की फुल स्लीव्स बंदगला जैकेट के साथ लुंगी स्टाइल पैंटी पहनी थी। एक्टर की जैकेट पर लगे सिल्वर के बटन और उस पर की गई शिमर की डिटेल के कारण रणबीर कपूर और भी ज्यादा हैंडसम दिख रहे थे। वहीं इसके साथ उन्होंने लुंगी स्टाइल पेंट पहनी थी जिसमें एक साइड लुंगी और दूसरी साइड पेंट नजर आ रही थी। ऑवरऑल लुक में रणबीर कपूर काफी डैशिंग दिख रहे थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

इसके साथ एक्टर ने ब्लैक शाइनिंग वाले शूज कैरी किए थे। उनके इस लुक ने शाम को और भी शानदार बना दिया।  

PunjabKesari

कुणाल वर्मा के 'धूप छांव' से था रणबीर का आउटफिट 

वहीं रणबीर कपूर के आउटफिट कलेक्शन की बात करें तो उन्होंने कुणाल वर्मा की 'धूप छांव' नाम की कलेक्शन से यह आउटफिट कैरी किया था। 'धूप छांव' एक ऐसा कलेक्शन है जो पुरानी चीजों से इंस्पायर होकर उन्हें आज की नई टेक्नॉलिजी में बदलता है। ऐसे में इस आउटफिट ने एक्टर के लुक को और भी डैशिंग बना दिया। 

PunjabKesari

पत्नी आलिया ने बरसाया प्यार 

आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रणबीर का वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए हालांकि उन्होंने कुछ नहीं लिखा लेकिन एक्ट्रेस ने हॉट फेस वाला इमोजी शेयर किया है। उनकी इस पोस्ट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आलिया को रणबीर का लुक कितना पसंद आया होगा। 

PunjabKesari
 

Related News