25 APRTHURSDAY2024 8:37:21 PM
Nari

बिना गॉडफादर प्रियंका ने इंडस्ट्री में पूरे किए 20 साल, फैंस को कहा थैंक्यू

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 04 Jul, 2020 02:41 PM
बिना गॉडफादर प्रियंका ने इंडस्ट्री में पूरे किए 20 साल, फैंस को कहा थैंक्यू

साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली प्रिंयका चोपड़ा ने इंडस्ट्री में 20 साल पूरे कर लिए हैं। ये तो सब जानते हैं कि प्रिंयका का हिंदी सिनेमा में कोई गॉर्ड फादर नहीं था उन्होंने ये मुक्काम खुद अपनी मेहनत से हासिल किया है। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली प्रिंयका ने फिल्मी सफर शुरू किया और प्रिंयका को उनके चाहने वालों ने बहुत प्यार दिया। धीरे-धीरे वो सफलता की सीढ़ीयां चड़ती गई और आज प्रिंयका न सिर्फ बॉलीवुड की बल्कि हॉलीवुड की भी एक जानी मानी स्टार है। आज वो एक गलोबल स्टार बन चुकी हैं। 

PunjabKesari

फैंस को कहा शुक्रिया

इंडस्ट्री में 20 साल पूरे करने पर प्रिंयका ने अपने फैंस को थैंक्यू कहा और एक वीडियो भी शेयर की । वीडियो की कैप्शन में प्रिंयका ने लिखा  , मनोरंजन के 20 साल पूरे हुए। मेरे जितने भी फैंस है सब को शुक्रिया, जिन्होंने मुझे इस अंदाज में ट्रिब्यूट दिया। मैं आप सभी से कभी मिलना चाहूंगी। मैं इस पल को आप सभी के साथ सेलिब्रेट करना चाहती हूं। जुड़े रहिए, शुक्रिया।'

सामाजिक कामों में करती हैं पूरा सहयोग

PunjabKesari

वहीं आपको ये भी बता दें कि प्रिंयक न सिर्फ इंडस्ट्री में एक्टिव है बल्कि वो सामाजिक कार्यों में भी हमेशा मदद के लिए आगे आती रहती हैं।

Related News