26 APRFRIDAY2024 5:30:35 PM
Nari

तेजी से Fat Burn करता है फास्फोरस, कमी होने पर खाएं ये आहार

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 23 Mar, 2019 11:03 AM
तेजी से Fat Burn करता है फास्फोरस, कमी होने पर खाएं ये आहार

पेट की चर्बी कम करना आज के समय में काफी मुश्किल टास्क है। रोजाना वर्कआउट के बाद भी कई बार टमी फैट कम नहीं हो पाता है। इसकी बड़ी वजह डाइट में जरूरी पोषक तत्वों की कमी होती है, जिसके कारण फैट कम होने की बजाए बढ़ता ही जाता है। उन्हीं में से एक हैं शरीर में फास्फोरस की कमी।

 

वजन घटाने में कैसे करता है मदद

फास्फोरस कैलरी के साथ फैट बर्न करने में भी मददगार होता है। जिन लोगों का वजन जल्दी बढ़ जाता है उनके लिए फास्फोरस मेटाबॉलिज्म को सामान्य रखता है। तो अगर आप भी तेजी से वजन घटाना चाहते हैं तो इससे भरपूर चीजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

PunjabKesari

क्यों जरूरी है फास्फोरस?

फास्फोरस वह तत्व है, जिसकी मदद से किडनी बेहतर रूप से काम करती है। साथ ही इससे हड्डियां व दांत भी मजबूत रहते हैं। इसकी कमी से हड्डियां कमजोर होती ही हैं साथ ही ऑर्थराइटिस, दांतों का कमजोर होना और मसूड़ों में दिक्कत जैसी समस्याएं होने लगती हैं। वहीं फास्फोरस की कमी से भूख में कमी व सामान्य इंफैक्शन भी हो सकता है।

रोजाना कितनी होती है इसकी जरूरत?

स्वस्थ रहने के लिए ही नहीं बल्कि फैट बर्न करने के लिए भी फास्फोरस बहुत जरूरी है। इसकी मात्रा बराबर रहे तो शरीर ठीक तरह से काम कर पाता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि एक व्यक्ति को रोज 700Mg फास्फोरस की जरूरत होती है। इसके अलावा फास्फोरस को लेने की मात्रा आपकी उम्र पर निर्भर करती है।

PunjabKesari

फास्फोरस के स्त्रोत
गेहूं

गेहूं से बने ब्रेड की एक स्लाइस में 57 मिलीग्राम फास्फोरस होता है। आप चाहे तो इसकी बजाए डाइट में वीट ब्रेड भी शामिल कर सकते हैं। इसमें गेहूं से बने ब्रेड से ज्यादा फास्फोरस होता है।

चिकन

75 ग्राम चिकन में 370 ग्राम फास्फोरस शामिल होता हैं। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो इसे दिनभर में 1 टाइम खा सकते हैं।

लौकी के बीज

लौकी के बीज ना सिर्फ वजन घटाने में मदद करते हैं बल्कि इससे गंभीर बीमारियां भी दूर रहती है। 100 ग्राम लौकी के बीज में 100Mg फास्फोरस होता है इसलिए रोजाना इसका सेवन जरूर करें।

PunjabKesari

सोयाबीन

एक कप सोयाबीन का सेवन करने से आपको करीब 1309 मिलीग्राम फास्फोरस मिलता है। साथ ही इसमें प्रोटीन की भी भरपूर मात्रा होती है, जो वजन घटाने के साथ शरीर को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।

अलसी के बीज

फोस्फोरस के साथ अलसी के बीज में एंटीऑक्सीडेंट गुण और ओमेगा-3 फैटी एसिड मौजूद होता है। 1 चम्मच अलसी के बीजों से करीब 65.8Mg फास्फोरस प्राप्त होता है।

दालें

1 कप दाल में 886Mg फास्फोरस के अलावा उच्च मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, पोटेशियम और फोलेट भी पाया जाता है। यह सभी तत्व हृदय को स्वस्थ रखने और वजन घटाने में मददगार है।

राई

1 कप राई में 632 मिलीग्राम फास्फोरस के अलावा मैग्नीशियम और आयरन होता है, जो प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करता है।यह वजन बढ़ने से रोकता है और मोटापे के खतरे को कम करता है। सुबह व दोपहर में राई की रोटी का सेवन करने से भूख का स्तर कम हो जाता है, जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

PunjabKesari

अंडे

1 अंडे में 84 मिलीग्राम फास्फोरस होता है। साथ ही इसमें विटामिन बी2, प्रोटीन व अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो वजन कंट्रोल करने में मदद करते हैं। दरअसल, अंडा खाने के बाद भूख शांत हो जाती है और पेट काफी देर तक भरा रहता है। इससे आप ओवइटिंग से बच जाते हैं, जोकि वजन कम करने के लिए बहुत जरूरी है। अगर आप भी वजन घटाना चाहते हैं तो नाश्ते में 1 अंडा जरूर खाएं।

मूंगफली

मूंगफली में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। यह न सिर्फ सस्ती होती है बल्कि दिल के स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। 1 कप मंगूफली में 523 मिलीग्राम फास्फोरस मिलता है। वजन घटाने के लिए आप भूनी हुई मूंगफली को शाम के स्नैक्स में शामिल कर सकते हैं।

ओट्स

सुबह नाश्ते में ओट्स का सेवन करने से पेट दिनभर भरा रहता है, जिससे पआप ओवरईटिंग नहीं करते और वजन कंट्रोल में रहता है। बता दें कि 1 कप ओट्स में 816 मिलीग्राम फोस्फोरस है, जो हाई ब्लड प्रैशर और शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद करता है।

PunjabKesari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News