25 APRTHURSDAY2024 7:38:06 PM
Nari

पोटेशियम की कमी के 8 बड़े संकेत, जिसे आप भी करते हैं नजरअंदाज

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 24 Jul, 2018 01:59 PM
पोटेशियम की कमी के 8 बड़े संकेत, जिसे आप भी करते हैं नजरअंदाज

पोटेशियम इन हिंदी  : स्वस्थ रहने के लिए आयरन, मिनरल्स, विटामिन और कैल्शियम आदि सभी बहुत जरुरी होते हैं, जिसमें से एक पोटेशियम भी है। शरीर में पोटेशियम की कमी को हाइपोक्लेमिया कहा जाता है। स्वस्थ रहने और बीमारियों से बचने के लिए हर किसी के शरीर को रोजाना रोजाना 47000 मिलीग्राम पोटेशियम की जरूरत होती है। क्योंकि पोटेशियम दिल, दिमाग और मांसपेशियों की कार्यप्रणाली को सुचारू ढ़ग से चलाने में मदद करता है। शरीर में पोटेशियम की कमी से हाइपोकैलीमिया और मानसिक रोग होने का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में आज हम आपको पोटेशियम की कमी के कुछ ऐसे संकेत बताएंगे, जिस पहचानकर आप पोटेशियम की कमी को पूरा कर सकते हैं।

पोटेशियम की कमी के लक्षण  (Low Potassium Symptoms)


1. कमजोरी 


पोटेशियम की कमी के कारण शरीर में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे शरीर में सुस्ती, थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है।

PunjabKesari

2. तनाव
अधिक तनाव या डिप्रैशन का होना भी पोटेशियम की कमी का संकेत होता है। इतना ही नहीं,पोटेशियम की कमी से होने वाला तनाव मानसिक समस्याओं का कारण भी बन सकता है।

3. अनिद्रा की समस्‍या
अगर आपके शरीर में भी पोटेशियम की कमी है तो आपको नींद न आने की समस्या हो सकती है। ऐसे में अनिद्रा की समस्या होने पर डॉक्टर से चेकअप करवाएं।

4. उल्‍टी और दस्‍त
शरीर में पोटेशियम की कमी होने पर उल्टी और दस्त की समस्या भी हो सकती है। क्योंकि इसकी कमी होने पर पाचन तंत्र में गड़बड़ी हो जाती है, जिससे उल्टी और दस्त होने लगते हैं।

PunjabKesari

5. त्‍वचा में बदलाव
इसकी कमी का असर त्वचा पर दिखाई देती है। इसलिए पोटेशियम की कमी होने पर त्‍वचा रूखी और खुश्‍क हो जाती है और आपको पसीना भी अधिक आने लगता है।

6. लगातार थकान बनी रहना
शरीर में पोटेशियम की कमी का एक बड़ा लक्षण थकान भी होता है। इसकी कमी के कारण आप थोड़ा करने के बाद या चलने के बाद थक जाते हैं। दरअसल, शरीर में मौजूद कोशिका को काम करने के लिए पोटेशियम और खनिज लवणों की जरूरत होती है लेकिन इसकी पूर्ति न हो पाने पर शरीर में थकान होने लगती है।

7. मूड स्विंग होना
जब शरीर में इसकी मात्रा कम होने लगती है तो ये दिमाग के काम करने की क्षमता को भी प्रभावित करता है। इससे आपको मूड स्विंग यानि विचारों में अजीब बदलाव होने लगते हैं।
 

8. ब्लड प्रैशर का बढ़ना या कम होना
पोटेशियम दिल को स्‍वस्‍थ रखने में मदद करता है। इसके साथ ही ये शरीर में सोडियम की मात्रा को कम बनाए रखने के साथ-साथ ब्‍लड प्रैशर को भी कंट्रोल करता है। ऐसे में इसकी कमी होने पर ब्लड प्रैशर का बढ़ना या कम होने जैसी प्रॉब्लम हो सकती है।

PunjabKesari

पोटेशियम युक्त आहार (Low Potassium Foods)


शरीर में इसकी कमी पूरा करने के लिए पोटेशियम युक्‍त चीजों का सेवन करें। इसके लिए आप हरी सब्जियों जैसे पालक, ब्रोकली, आलू, गाजर आदि का सेवन करें। इसके अलावा बींस, कद्दू के बीज, साबुत अनाज, डेयरी उत्‍पाद, मांस, मछली में भी पोटेशियम की भरपूर मात्रा होती है। केला, संतरा, एप्रिकॉट, अवोकेडो और स्ट्राबेरी जैसे फूट्स भी शरीर में पोटेशियम की कमी को पूरा करते हैं।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News