19 SEPTHURSDAY2024 9:49:38 PM
Nari

हार्दिक की जीत पर तो नहीं पर लोगों के कमेंट पर नताशा का आया रिएक्शन, बोली-  कुछ सिम्पैथी दिखाओ

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 11 Jul, 2024 10:29 AM
हार्दिक की जीत पर तो नहीं पर लोगों के कमेंट पर नताशा का आया रिएक्शन, बोली-  कुछ सिम्पैथी दिखाओ

 पंड्या को लोगों से तो बेहद प्यार मिल रहा है लेकिन निजी जिंदगी में वह प्यार के लिए तरस रहे हैं। खबरें है कि उनकी पत्नी उनसे अलग हाे चुकी है जल्द ही दोनों का तलाक भी होने जा रहा है। इन सभी अफवाहों को लेकर आखिरकार एक्ट्रेस नताशा स्टोनकोविक ने चुप्पी तोड़ ही दी। उन्होंने दूसरों को जज करने वालों की जमकर क्लास लगाई। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aks (@mera_aks2020)


इन अफवाहों को हवा तब मिली, जब नताशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पंड्या सरनेम और शादी की तस्वीरें हटा दी थी। वर्ल्ड कप जीतने के बाद  हार्दिक पंड्या ने सिर्फ अपने बेटे के साथ सेलिब्रेट किया, इतनी बड़ी खुशी में उनकी पत्नी कही नहीं दिखाई दी। अब नताशा ने अपनी लेटेस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी पर अचानक आए थॉट को शेयर करते हुए जमकर अपनी भड़ास निकाली।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @natasastankovic__


इस वीडियो में नताशा कॉफी पीते हुए नजर आ रही हैं। वह कहती हैं कि-    "बैठकर अपनी कॉफी पी रही थी कि तभी मुझे रैंडम एक ख्याल आया कि कैसे लोग एकदम से दूसरों के लिए जजमेंटल बन जाते हैं, जबकि वो अपने कैरेक्टर में एक्टिंग कर रहा होता है जो उसके आस-पास चल रहा होता है  "।  उन्होंने आगे कहा- "अगर हम किसी इंसान को खुद से अलग देखते हैं, जो आपके जैसा बिहेव नहीं करता, हम ना रुकते हैं, ना सोचते हैं, बस उसके बारे में तुरंत ही फैसला कर लेते हैं। हम यह भी नहीं देखते कि उन पर क्या गुजर रही है और उस व्यक्ति के साथ फिलहाल क्या हो रहा है।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @natasastankovic__


नताशा आगे कहती हैं- "इसलिए मैं आप सभी से यह कहना चाहती हूं कि चलिए हम थोड़ा कम जजमेंटल बनते हैं। हम धैर्य रखते हैं और उनके लिए कुछ सिम्पैथी दिखाते हैं।" बता दें कि नताशा और हार्दिक ने मई 2020 में लॉकडाउन के दौरान शादी की थी और वे तीन साल के बेटे अगस्त्य पांड्या के माता-पिता हैं। बता दें कि लॉकडाउन में सिंपल शादी के बाद उन्होंने फिर से धूमधाम से ब्याह रचाया था। दो शादियां करने के बाद भी वह अपने रिश्ते को संभाल नहीं पाए।
 

Related News