19 APRFRIDAY2024 9:58:56 PM
Nari

Makar Sankranti: जानिए इस शुभ दिन पर क्या करें और क्या नहीं

  • Edited By neetu,
  • Updated: 10 Jan, 2022 04:40 PM
Makar Sankranti: जानिए इस शुभ दिन पर क्या करें और क्या नहीं

मकर संक्रांति का पर्व देशभर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 14 जनवरी 2022, दिन शुक्रवार को पड़ रहा है। देशभर में इसे अलग-अलग नामों से बड़े उत्साह से मनाया जाता है। ज्योतिषशास्त्र अनुसार, मकर संक्रांति का यह शुभ पर्व सूर्य देव व शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन गंगा स्नान, व्रत, दान, पूजा आदि करने का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इससे घर में सुख-शांति व खुशहाली का वास होता है। इसके साथ ही इस दिन कुछ कामों को करने से बचना चाहिए। चलिए जानते हैं मकर संक्रांति पर किन कामों को करना और किन कामों को करने से बचना चाहिए...

मकर संक्रांति पर जरूर करें ये काम


. नदी में स्नान

मकर संक्रांति के दिन पर नदी में स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है। मगर आप ऐसा नहीं कर सकते हैं तो घर पर ही पानी में गंगाजल या काले तिल मिलाकर स्नान करें।

PunjabKesari

. काले तिल दान करें

इस शुभ अवसर पर सूर्य देव अपने पुत्र शनिदेव की राशि में प्रवेश करते हैं। ऐसे में न्याय के देवता शनिदेव की कृपा पाने के लिए काले तिल का दान करें।

. तिल का सेवन करें

मकर संक्रांति के दिन तिल का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए आप तिल को पानी में मिलाकर या इसके लड्डू बनाकर सेवन कर सकते हैं। इसकी जगह पर तिल का उबटन बनाकर लगाना भी शुभ माना जाता है।

. खिचड़ी खाएं

इस दिन देश की कई जगहों पर खिचड़ी को प्रसाद के रूप में खाने का महत्व हैं।

PunjabKesari

मकर संक्रांति पर भूल से भी ना करें ये काम

इस दिन किसी गरीब, भिखारी, जरूरतमंद को घर से खाली हाथ भेजने की गलती ना करें। अन्य शुभ तिथियों की तरह मकर संक्रांति पर भी जरूरतमंदों को  सामर्थ्य अनुसार दक्षिणा, खिचड़ी व अन्य चीजें दान करें।

. सात्विक भोजन खाएं

हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का दिन बेहग शुभ माना गया है। इसलिए इस दिन सात्विक भोजन ही खाएं। धूम्रपान, मदिरा आदि नशीली चीजों के सेवन से बचें।

. स्नान करने से पहले भोजन ना खाएं

वैसे तो जो लोग इस दिन व्रत रखते हैं वे सभी नियमों का पाल करते हैं। मगर जो लोग व्रत नहीं रख रहे उन्हें भी स्नान व पूजा करने से पहले भोजन नहीं खाना चाहिए।

 

 

Related News