03 MAYFRIDAY2024 6:40:12 AM
Nari

Vastu: दीवाली पर पेंट करवाने जा रहे हैं तो जान लीजिए ये टिप्स

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 25 Oct, 2020 01:55 PM
Vastu: दीवाली पर पेंट करवाने जा रहे हैं तो जान लीजिए ये टिप्स

दीवाली से पहले ही लोग घरों की साफ-सफाई और दीवारों को पेंट करवाने का काम शुरू कर देते हैं। पेंट दीवारों की रौनक ही नहीं बढ़ाते , इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी भी आती है लेकिन पेंट करवाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अगर आप भी दीवाली पर घर को पेंट करवाने की सोच रहे हैं तो जान लीजिए कुछ जरूरी टिप्स...

कौन-सा रंग है शुभ?

वास्तु के अनुसार घर में पीला या सफेद रंग करवाना चाहिए। ये रंग सुकून, पॉजिटिव एनर्जी के साथ रोशनी देने वाले होता है। आप ड्राइंग रूम, बेडरूम यहां तक कि ऑफिस में भी ये रंग करवा सकते हैं। कोशिश करें कि घर को हल्के रंग से ही पेंट करवाएं।

PunjabKesari

आर्थिक स्थिति में आएगा सुधार

अगर आपकी आर्थिक स्थिति सही नहीं चल रही तो आप बेडरूम की उत्तरी दीवार पर हरा रंग पेंट करवाएं। वास्तु के अनुसार, हरा रंग पैसों की किल्लत दूर करता है।

पति-पत्नी में बढ़ेगा प्यार

वास्तु के अनुसार, कपल्स को अपने बेडरूम में लाल रंग करवाना चाहिए। इससे रिश्ते में आ रही समस्याएं दूर होती है और पति-पत्नी से प्यार बढ़ता है।

कैसे हो घर के खिड़की दरवाजे

वास्तु के अनुसार, घर के खिड़की-दरवाजे गहरे रंग से पेंट करवाने चाहिए। आप चाहें तो इसके लिए डार्क ब्राउन चूज कर सकते हैं। इससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है।

PunjabKesari

किचन की दीवारें

किचन में लाल, संतरी या लाइट कलर करवाने से घर में बरकत बनी रहती है लेकिन यहां सफेद रंग करवाने से बचें। वास्तु के अनुसार, किचन में सफेद रंग करवाना शुभ नहीं होता।

घर का हॉल और बाथरूम

घर के हॉल रूम, बाथरूम या बॉथरूम में भी हल्के रंग करवाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

भूलकर भी न करवाएं ये रंग

वास्तु के अनुसार, घर की दीवारों पर बहुत अधिक डार्क रंग, खासकर काला कलर नहीं करवाना चाहिए। ये रंग अग्नि ग्रहों जैसे राहू, शनि, मंगल और सूर्य का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिससे घर की सुख-शांति बिगड़ सकती है।

PunjabKesari

Related News