
नारी डेस्क: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर एक विवाद में फंस गए हैं। दरअसल, गणेश पूजा के दौरान प्रसाद लेने से इनकार करते हुए उनका एक पुराना वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। यह क्लिप अब वायरल हो रही है और सोशल मीडिया यूज़र्स का एक वर्ग इसकी आलोचना कर रहा है। कुछ ने तो इतना तक कह दिया कि यह राम का किरदार निभाने के लायक ही नहीं है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो 2023 का है, जब रणबीर को मुंबई में गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेते हुए देखा गया था। पूजा के बाद जब पंडित जी ने उन्हें प्रसाद का डिब्बा पकड़ाया तो एक्टर ने इसे पैपराजी को थमा दिया। उन्होंने कहा"मैं तो डाइट पर हूं, तुम खा लो।"यह पुराना वीडियो अब फिर से सामने आया है, क्योंकि रणबीर कपूर नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाने की तैयारी कर रहे हैं। कई यूज़र्स ने प्रसाद न लेने के लिए एक्टर की आलोचना की और कुछ लोगों ने तीखी और विवादित टिप्पणियां भी कीं।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "बीफ मैन"। एक अन्य यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा, "गंभीर बात यह है कि प्रसाद के रूप में मिठाई का एक टुकड़ा आपके स्वास्थ्य को प्रभावित नहीं करेगा। ये आहार का कारण बिल्कुल बकवास दिया है।" एक अन्य ने लिखा- “इसको बीफ दे देते तो ये खा लेता” । एक यूजर ने लिखा- “ इनको राम बना दिया है लिख कर ले लो रामायण फ्लॉप होगी.”। बता दें कि रणबीर नितेश तिवारी की दो-भाग वाली महाकाव्य फिल्म 'रामायण' में भगवान राम के किरदार में नज़र आएंगे। इस फिल्म में यश रावण के रोल में, साई पल्लवी सीता के रोल में, रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में और सनी देओल भगवान हनुमान के रोल में दिखेंगे।