18 OCTSUNDAY2026 9:23:55 PM
Nari

बप्पा को विदाई देने के बाद इधर- उधर ना रखें फूल, सुपारी और अन्य समान, नहीं तो नाराज होंगे गणपति

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 17 Sep, 2026 06:31 PM
बप्पा को विदाई देने के बाद इधर- उधर ना रखें फूल, सुपारी और अन्य समान, नहीं तो नाराज होंगे गणपति

नारी डेस्क:  भगवान गणेश का आगमन खुशी का मौका होता है, लेकिन उनका विसर्जन  एक खट्टी-मीठी भावना वाला पल होता है। भक्त अक्सर भावुक हो जाते हैं, लेकिन उन्हें यह उम्मीद भी होती है कि अगले साल यह त्योहार फिर से मनाया जाएगा और पूजनीय देवता फिर से कई मूर्तियों के रूप में प्रकट होंगे। बप्पा घर में खुशियां, सकारात्मकता और समृद्धि लाते हैं ऐसे में उनकी विदाई के बाद कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि गणेश जी का आशीर्वाद बना रहे। 

PunjabKesari
विसर्जन से पहले करें ये काम 

विसर्जन के दिन गणपति बप्पा को दूर्वा, हल्दी, कुमकुम, नारियल, और अक्षत अर्पित करें। इसके बाद मोदक या लड्डू का भोग लगाएं. फिर धूप, दीपक और अगरबत्ती से बप्पा की आरती करें।  इसके बाद  चौकी को गंगाजल से साफ करें और उसमें स्वास्तिक का निशान बनाकर अक्षत डालें, इस चौकी पर अब लाल रंग का कपड़ा बिछाएं। अब मूर्ति को इस चौकी पर रख कर विसर्जन के लिए लेकर जाएं।  इसके बाद हाथ जोड़कर गणपति बप्पा से अगले साल फिर से आने की कामना करें। 

PunjabKesari
 धार्मिक विधि से करें विसर्जन 

अगर आप किसी  आर्थिक समस्या का सामना कर रहे हैं तो विसर्जन से पहले गणपति बप्पा को गुड़ और गाय के घी से बना भोग अर्पित करें. माना जाता है कि ऐसा करने से दरिद्रता से छुटकारा  मिलता है। गणेश विसर्जन के बाद सबसे पहले उस स्थान की सफाई करें जहां बप्पा विराजमान थे। चौकी, आसन और आसपास के स्थान को साफ करके गंगाजल या स्वच्छ जल का छिड़काव करें। पूजा में इस्तेमाल किए गए फूल, पत्ते और अन्य निर्माल्य को सम्मानपूर्वक हटाएं।  इन्हें  उचित धार्मिक विधि से विसर्जित करना बेहतर माना जाता है। 

PunjabKesari
 सुपारी को फेंकने की ना करें गलती

कई घरों में गणेश स्थापना के दौरान सुपारी को भगवान गणेश के प्रतीक के रूप में रखा जाता है। विसर्जन के बाद इस सुपारी को पूजा घर में रखकर नियमित पूजा करें।  कलश के जल को पौधों में डालें। गणेश पूजा में चढ़ाए गए मोदक, लड्डू, फल और अन्य प्रसाद को परिवार के सदस्यों में बांटकर ग्रहण करें। पूजा सामग्री को विसर्जित कर दें। ध्यान रखें कि विसर्जन के बाद पूजा स्थल को लंबे समय तक गंदा न छोड़ें
 

Related News