24 APRWEDNESDAY2024 11:15:24 AM
Nari

फेफड़े चाहिए पूरी उम्र ज्वां तो खाना ना भूलें ये आहार

  • Edited By neetu,
  • Updated: 18 Jun, 2020 03:24 PM
फेफड़े चाहिए पूरी उम्र ज्वां तो खाना ना भूलें ये आहार

शरीर को सेहतमंद बनाएं रखने के लिए अच्छी डाइट लेना बहुत जरूरी है। खाने में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जिससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने में मदद मिले। ताकि बीमारियों के लगने के चांसिस कम हो। बात अगर हम अपने फेफड़ों की करें तो इसे स्वस्थ रखने में विशेष ध्यान देना चाहिए। नहीं तो सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही कहीं समस्या बढ़ जाएं तो व्यक्ति अस्थमा के रोग का शिकार हो सकता है। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते है, जिसे डाइट में शामिल कर आप अपने फेफड़ों को मजबूत बना सकते है। 

लहसुन और प्याज

लहसुन और प्याज में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल गुण होते हैं। ये फेफड़ों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। ये फेफड़ों में सांस द्वारा पहुंची बैक्टीरिया को जमा होने से रोकता है। इससे फेफड़े साफ और सुरक्षित रहते हैं। आप लहसुन और प्याज को सब्जी में डालकर या कच्चा भी खा सकते है। 

ओमेगा 3 फैटी एसिड

यह शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी होता है। यह अच्छा फैट होता है। यह एक एलिमेंट है, जो शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करता है। इसके सेवन से सांस से जुड़ी अस्थमा की बीमारी होने से बचाव रहता है। इसलिए सेहत को बनाए रखने के लिए यह बहुत जरूरी है। इसके लिए हरी फलियां, सेम की फली, दूध, पनीर, दही और अलसी के बीजों का सेवन करना चाहिए। इनमें मौजूद पोषक तत्व इम्यूनिटी स्ट्रांग कर बीमारियों से लड़ने में मदद करते है। 

हल्दी

हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल गुण होते है। यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करती है। यह बॉडी में कैंसर की कोशिकाओं को बनने से रोकती है। इसका नियमित प्रयोग करने से सांस से जुड़ी परेशानी से राहत मिलती है। ऐसे में फेफड़ों के रोगों के लगने का खतरा कम होता है। 

गोभी 

डाइट में पत्ता गोभी, फूल गोभी ब्रोकली आदि को जरूर शामिल करना चाहिए। यह फेफड़ों के कैंसर होने का खतरा कई गुणा कम कर देता है। इनमें मौजूद क्लोरोफिल खून बनाने और साफ करने में मदद करता है। 

अनार 

अनार एक औषधीय स्वरूप फल है। इसके सेवन से खून बढ़ने के साथ फेफड़े साफ होते हैं। यह फेफड़ों की अच्छे से सफाई करता है। ऐसे में बीमारियों के लगने से बचाव रहता है। 

सेब

सेब में मौजूद विटामिन, फाइबर, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट गुण फेफड़ों में होने वाला कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाएं रखने में मदद करता है। इसका रोजाना सेवन करने से फेफड़ों को मजबूती मिलती है। सांस से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है। 

इन लोगों को जरूर करना चाहिए सेवन

जो लोग ट्रैवलिंग वाली जॉब करते हैं। साथ ही जिन्हें दिनभर ओपन एरिया में रहना पड़ता हैं। उन्हें स्वस्थ फेफड़ों के लिए रोजाना 1 सेब और 1 अनार जरूर खाना चाहिए।

जूस का करें सेवन

अगर कोई इन्हें खाना पसंद नहीं करता है तो सेब और अनार का जूस निकाल कर भी पी सकते है। मगर पैक्ड जूस को पीने से बचना चाहिए।

Related News