28 APRSUNDAY2024 7:33:55 AM
Nari

एक बार फिर बढ़ा कोविड का कहर, Pregnant महिलाएं ऐसे रखें अपना ख्याल

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 20 Dec, 2023 03:02 PM
एक बार फिर बढ़ा कोविड का कहर, Pregnant महिलाएं ऐसे रखें अपना ख्याल

कोविड का खतरा एक बार से बढ़ता जा रहा है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक 5 लोगों की इसकी मौत हो चुकी है। इस वायरल का खतरा सबसे ज्यादा बच्चों और बूढ़ों के अलावा कम इम्यूनिटी वालों को रहता है। प्रेग्नेंट महिलाओं की भी स्थिति नाजुक होती है। उनकी इम्यूनिटी भी कमजोर होती है। ऐसे में प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए जरूरी है कि वो बढ़ते कोविड के असर से खुद को बचाएं, क्योंकि उनके अंदर एक नन्हीं जान भी पल रही होती है। जरूरी है कि प्रेग्नेंट महिलाएं इम्यूनिटी को स्ट्रांग करें ताकि बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिले। चलिए हम आपको बताते हैं 5 इम्यूनिटी बूस्टर और न्यूट्रिएंट्स जिससे प्रेग्नेंट महिला को अपने डाइट में शामिल करना चाहिए...

विटामिन सी और आयरन

विटामिन सी का सेवन हर प्रेग्नेंट महिला को करना चाहिए। ये आपको आंवला, नींबू, मौसंबी, कीवी, संतरा, और कीनू जैसी चीजों से मिल सकता हैं। वहीं आयरन के लिए पालक, मेथी के पत्ते , सरसों के पत्ते का सेवन करें। इसके अलावा आप बीज, सूखे मेवे, लीन मीट और जामुन जैसी चीजों को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

PunjabKesari

जिंक

जिंक इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है। ये हमें मांस, मछली, अंडे, नट और बीज, पोल्ट्री, मशरूम, अनाज और फलियों से मिल सकता है।

प्रोटीन

प्रोटीन प्रेग्नेंसी के दौरान सबसे ज्यादा जरूरी है, क्योंकि इसमें अमीनो एसिड होते हैं जो टी कोशिकाओं, बी कोशिकाओं और इम्यून सिस्टम के एंटीबॉडी बनाते हैं। ये आपको दालों, विभिन्न प्रकार की फलियों, मछली, लीन मीट से मिल सकता है।

PunjabKesari

आयोडीन

बच्चे के शारीरिक विकास, हार्मोन और एंजाइम के लिए आयोडीन की जरूरत होती है। ये हमें सी फूड जैसे- मछली, अंडे, समुद्री शैवाल, डेयरी प्रोडक्ट्स और आयोडीन युक्त नमक से मिल सकता है।

मसाले

मसालों में एंटी- ऑक्सीडेंट होते हैं जो इम्यूनिटी को बढ़ावा  देते हैं और बीमारियों को दूर रखने में मददगार हो सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार हल्दी, इलायची, दालचीनी, काली मिर्च, जीरा, धनिया और मेथी का नियमित रूप से सेवन करें।

PunjabKesari


 

Related News