26 APRFRIDAY2024 4:20:10 PM
Nari

डार्क सर्कल्स और सूजी हुई आई बैग्स की छुट्टी कर देंगी ये Eye Cream, ऐसे करें तैयार

  • Edited By neetu,
  • Updated: 05 Jul, 2021 12:31 PM
डार्क सर्कल्स और सूजी हुई आई बैग्स की छुट्टी कर देंगी ये Eye Cream, ऐसे करें तैयार

आंखे चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने का काम करती है। इससे चेहरे की सुंदरता और भी निखर कर आती है। मगर कई बार नींद पूरी ना होने से थकान, कमजोरी महसूस होती है। इसके कारण आंखों के नीचे काले घेरे, सूजन की समस्या होने लगती है। ऐसे में अपनी डेली रूटीन में कुछ बदलाव करने के साथ आप अंडर आई पैक इस्तेमाल कर सकती है। इससे आंखों संबंधी इस समस्याओं के राहत मिलने के साथ फ्रेश फील होने में मदद मिलेगी। चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में 2 होमेमड आई क्रीम बनाने व इस्तेमाल करने का तरीका बताते हैं...

1. पोटैटो आई क्रीम बनाने व लगाने का तरीका 

 

सामग्री

एलोवेरा जेल- 2 बड़े चम्मच 

आलू का रस- 1 बड़ा चम्मच 

विटामिन ई कैप्सूल-1 बड़ा चम्मच 

PunjabKesari

विधि व इस्तेमाल करने का तरीका 

. इसके लिए एक कटोरी में सभी चीजों मिलाएं। 

. तैयार मिश्रण को एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करें। 

. सोने से पहले चेहरे को धोकर सुखा लें। 

. फिर इस क्रीम से आंखों के नीचे लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। 

. इसे रातभर लगा रहने दें। 

. अगली सुबह इसे ताजे या ठंडे पानी से धो लें।

. बाकी की जैल को फ्रिज में स्टोर करें। आप इसे 4 दिन तक इस्तेमाल कर सकती है। 

2. ग्रीन टी आई क्रीम बनाने व लगाने का तरीका 

 

सामग्री

शिया बटर- 2 बड़े चम्मच 

मोम- 1/4 छोटा चम्मच 

बादाम का तेल- 1 छोटा चम्मच 

ग्रीन टी बैग- 1

PunjabKesari

विधि व इस्तेमाल करने का तरीका 

. सबसे पहले डबल बॉयलर की मदद से ग्रीन टी को छोड़कर बाकी की सामग्री को पिघलाएं।

. मिश्रण के पिघलने पर इसमें ग्रीन टी बैग फाड़कर पत्तियां डालें और धीमी आंच पर रंग बदलने तक पकाएं। 

. फिर इसे छानकर एयर टाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रखें। 

. इसके क्रीम बनने पर रात को सोने से पहले अंडर आई पर हल्के हाथों से लगाकर सो जाएं। 

. बाकी की क्रीम को दोबारा फ्रिज में स्टोर कर लें। 

. सुबह पानी से इसे साफ करें। 
 

Related News