16 SEPMONDAY2024 12:40:20 PM
Nari

Tooth Cavity: दांत पर लगे कीड़े का देसी इलाज, तुरंत मिलेगा दर्द से भी आराम

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 02 Sep, 2024 05:50 PM
Tooth Cavity: दांत पर लगे कीड़े का देसी इलाज, तुरंत मिलेगा दर्द से भी आराम

नारी डेस्कः बढ़ती उम्र के साथ दांतों से जुड़ी समस्याएं होना आम है लेकिन गलत खान पान और दांतों की सही केयर ना करने से जवानी में ही दांतों की समस्या होने लगी है। दांतों में ठंडा गर्म लगना या कीड़े लगने की समस्या। कीड़े लगने से दर्द भी होता है और यह देखने में भी काफी खराब लगते हैं। दांतों की सड़न के कई कारण हो सकते हैं। जैसे शुगर और स्टार्च से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे कैंडी, दूध, ब्रेड, सोडा आदि  का अधिक सेवन करना या फिर रात को सोने से पहले ब्रश न करना। दांतों में सड़न परअगर सही समय पर ध्यान नहीं दिया तो वह खोखला तक हो सकता है। इसे आप भाषा में दांतों पर कीड़ा लगना भी कहा जाता है। ज्यादातर पीछे वाले दांतों में सड़न (Cavity) की समस्या होती है। सबसे पहले दांतों की सतह पर काले रंग की कैविटी नजर आती है। कीड़े लगे दांत के इलाज के लिए पैसे भी खर्च होते हैं। दांतों का इलाज इतना सस्ता नहीं लेकिन कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

लहसुन-सेंधा नमक का पेस्ट

लहसुन में एंटी बैक्टीरियल- एंटी-बायोटिक जैसे गुण होते हैं जो कैविटी की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।  3 से 4 लहसुन की कली को पीस लें और उसमें एक चौथाई चम्मच सेंधा नमक मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को संक्रमित दांत पर लगातार 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर कुल्ला कर लें। ऐसा दिन में कम से कम दो बार करें।

सरसों के तेल, हल्दी और नमक

सरसों के तेल में हल्दी और नमक मिलाकर पेस्ट तैयार करें और फिर इस पेस्ट को आपको ब्रश से कीड़े वाली जगह पर लगाना है। जैसे ब्रश करते हैं। दिन में दो बार ऐसा करने से आपके दांत का कीड़ा जल्दी
साफ होने में मदद मिल सकती है।
PunjabKesari

फिटकरी का पाउडर और सेंधा नमक

फिटकरी के पाउडर में सेंधा नमक मिलाकर पेस्ट तैयार करें और दांतों पर ब्रश की मदद से लगाएं। ऐसा करने से दांत में लगे कीड़े से आपको छुटकारा मिल सकता है।

लौंग का तेल और हींग का पाउडर 

इससे आराम पाने के लिए लौंग का तेल भी आपकी मदद कर सकते हैं। आपको इस तेल को दांत पर कुछ देर तक लगाना है और ऐसे ही छोड़ना होता है। रोजाना ऐसा करने पर आपके दांत से कीड़ा निकलने के साथ दर्द में भी आराम मिल सकता है। लौंग के तेल की जगह हींग पाउडर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। हींग के पाउडर को पानी में उबाले और इस पानी से कुल्ला करें। इससे भी दांतों में लगा कीड़ा  
खत्म करने में मदद मिलेगी।
PunjabKesari

दांतों की सड़न के लिए मुलेठी

मुलेठी में भरपूर मात्रा में आयुर्वेदिक गुण पाए जाते हैं जो दांतों की सड़न और दर्द से छुटकारा दिलाते हैं। मुलेठी को चूसने से लाभ मिलेगा। इसे बनाने के लिए लौंग का पाउडर, दालचीनी पाउडर, सूखी नीम की पत्तियों का पाउडर और मुलेठी के पाउडर को बराबर मात्रा में लेकर मिला लें। इसके बाद इस पेस्ट को संक्रमित दांतों में लगा लें। कुछ देर लगा रहने के बाद कुल्ला कर लें।

नोटः अगर इन नुस्खों से आपके दांतों में कैविटी की समस्या ठीक नहीं होती तो दांतों के स्पैशलिस्ट से चैक करवाएं।
 

Related News