26 APRFRIDAY2024 6:02:05 AM
Nari

जानें, प्रेगनेंसी में अमरूद का सेवन फायदेमंद है या नहीं

  • Edited By neetu,
  • Updated: 29 Jun, 2020 11:12 AM
जानें, प्रेगनेंसी में अमरूद का सेवन फायदेमंद है या नहीं

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को पौष्टिक चीजें खाने की सलाह दी जाती है। इस टाइम पीरियड में इन्हें अपनी डाइट में हरी सब्जियां, फल, दूध, ड्राई फ्रूट्स आदि चीजों के शामिल करना चाहिए। ऐसे में बात अगर अमरूद की करें तो उसमें भी भारी मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होते है। मगर बहुत सी महिलाएं इसे खाने को लेकर थोड़ी सोच में रहती है। ऐसे में आज हम आपकी इस समस्या का हल निकालते हुए बताते है कि गर्भावस्था के दौरान अमरूद का सेवन करना चाहिए या नहीं...

गर्भावस्‍था में अमरूद खाना चाहिए?

अमरूद में विटामिन, आयरन, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी- बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसलिए प्रेगनेंसी में इसका सेवन किया जा सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व पाचन शक्ति को बढ़ाने के साथ शरीर को बीमारियों से बचाने की शक्ति देते हैं। 

अमरूद खाने के फायदे 

woman,nari

बेहतर पाचन तंत्र

अमरूद का सेवन करने से पहले उसे अच्छे से धोएं। उसके बाद उसे छीलकर खाएं। इससे पाचन शक्ति मजबूत होने में मदद मिलती है। साथ ही फाइबर अधिक होने से कब्ज की परेशानी से छुटकारा मिलता है।

ब्लड प्रेशर रखें कंट्रोल

इसके सेवन से शरीर में खून के थक्के जमने बंद होते हैं। ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। ऐसे में शमिसकैरेज या प्रीमैच्‍योर लेबर के चांसिस कम होते है। 

blood presure,nari

खून की कमी करें पूरा

प्रेगनेंसी में शरीर में खून की कमी होती है। मगर अमरूद में आयरन भारी मात्रा में पाया जाता है। इसतरह इसके सेवन से एनीमिया का खतरा कम रहता है। 

नवजात के विकास में फायदेमंद

अमरूद में विटामिन- सी, फोलिक एसिड, कैल्शियम आदि गुण होने से शिशु के मस्तिष्‍क और हड्डियों के विकास में फायदेमंद होती है।

डायबिटीज का खतरा करें कम

इसमें शुगर की बहुत कम होती है। इसतरह इसके सेवन से ब्लड शुगर का लेवल कम रहता है। ऐसे में जेस्टेशनल डायबिटीज का खतरा कम रहता है।

Diabetes,nari

इम्यूनिटी बढ़ाएं

इसमें मौजूद एंटी- ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी- बैक्टीरियल गुण होने से इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है। ऐसे में बीमारियों से बचाव रहता है। इसके अलावा अमरूद का सेवन करने से मांसपेशियों और नसों को आराम मिलता है। 

जूस या फल क्या है बेहतर?

गर्भावस्था के दौरान अमरूद को काट कर या जूस निकाल कर दोनों तरीकों से सेवन किया जा सकता है। मगर जूस पीने के लिए फ्रेश जूस निकाल कर पीएं। मगर पैक्ड जूस या इससे तैयार जैम को खाने से बचें।

Guava,nari

इसके अलावा अमरूद खाने के कुछ नुकसान भी हो सकते हैं।

- इसमें फाइबर अधिक होने से पेट खराब हो सकता है।
- डिहाइड्रेशन की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
- अधपका अमरूद खाने से दांतों से संबंधित समस्या हो जाती है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News