नारी डेस्क: बच्चे स्वभाव से बहुत चंचल होते हैं। वे हर समय खेलते, कूदते और मस्ती करते हुए नजर आते हैं। यह चंचलता उनके स्वभाव का हिस्सा है, लेकिन कभी-कभी अत्यधिक खेलकूद के कारण बच्चों को कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इन समस्याओं में से एक है नाभि का खिसकना। यह स्थिति बच्चों के लिए तकलीफदायक हो सकती है, और पेरेंट्स को समझ में नहीं आता कि इसका कारण क्या है। नाभि खिसकने की समस्या तब होती है जब नाभि की मांसपेशियां अपनी सामान्य स्थिति से बाहर चली जाती हैं। इस स्थिति के कारण बच्चे को कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए पेरेंट्स को बच्चों में नाभि खिसकने के लक्षणों को पहचानना और सही समय पर इलाज करना बहुत जरूरी है।
बच्चों के नाभि खिसकने के लक्षण
पेट दर्द: नाभि के आस-पास या पूरे पेट में हल्का या तेज दर्द महसूस होना।
पेट खराब होना: नाभि खिसकने पर बच्चे को पेट में दर्द के साथ दस्त की समस्या हो सकती है।

थकान महसूस होना: बच्चे को शरीर में कमजोरी या थकावट का अनुभव हो सकता है।
नाभि में सूजन: नाभि के आसपास सूजन या कठोरता महसूस होना, जो नाभि के खिसकने का संकेत हो सकता है।
उल्टी आना: नाभि खिसकने पर बच्चे को बार-बार उल्टी आ सकती है।
बच्चों में नाभि खिसकने के कारण
अचानक से गिरना: खेलते या कूदते समय बच्चे अचानक गिर सकते हैं, जिससे नाभि खिसकने की समस्या हो सकती है।
भारी सामान उठाना: कभी-कभी बच्चे अचानक से ज्यादा भारी सामान उठा लेते हैं, जिससे नाभि पर दबाव पड़ सकता है।

गलत पोजीशन में बैठना या लेटना: यदि बच्चा लंबे समय तक गलत पोजीशन में बैठता या लेटता है, तो इससे नाभि खिसकने की संभावना बढ़ सकती है।
बच्चों की नाभि खिसकने पर क्या करना चाहिए?
बच्चों में नाभि खिसकने की स्थिति को सामान्य माना जाता है। इसे ठीक करने के लिए आप घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं।
गर्म पानी से सिकाई करें
नाभि खिसकने पर हल्के गर्म पानी की थैली से शिशु के पेट और नाभि के आसपास के क्षेत्र की सिकाई करें। इस प्रक्रिया को दिन में 2 से 3 बार दोहराएं। रात को सोने से पहले गर्म पानी से सिकाई करने से भी राहत मिलती है।
हींग और तेल का मिश्रण लगाएं
3 चम्मच सरसों के तेल में एक चुटकी हींग डालकर हल्का गर्म कर लें। इस मिश्रण को नाभि के आसपास के क्षेत्र पर गुनगुना लगाएं। इससे नाभि खिसकने के कारण होने वाले पेट के दर्द और कब्ज से राहत मिलती है।

हल्के हाथों से मसाज करें
हाथों में सरसों का तेल लगाकर बच्चे की नाभि के चारों ओर हल्के हाथों से मसाज करें। इससे नाभि को अपनी सामान्य स्थिति में लाने में मदद मिल सकती है। यह प्रक्रिया बच्चों को आराम देने में सहायक हो सकती है।
डिस्कलेमर: बच्चों में नाभि खिसकना एक सामान्य समस्या हो सकती है, जिसे घरेलू उपायों से ठीक किया जा सकता है। हालांकि, यदि समस्या गंभीर हो या कोई अन्य लक्षण दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।