19 MAYSUNDAY2024 12:29:59 PM
Nari

बच्चे की इम्यूनिटी और पाचन तंत्र मजबूत करेगा मोटा अनाज, पेरेंट्स करें डाइट में शामिल

  • Edited By palak,
  • Updated: 26 Jan, 2023 03:09 PM
बच्चे की इम्यूनिटी और पाचन तंत्र मजबूत करेगा मोटा अनाज, पेरेंट्स करें डाइट में शामिल

बच्चे स्वभाव से चचंल होते हैं। ऐसे में बच्चे के स्वास्थ्य का ध्यान पेरेंट्स को ही रखना पड़ता है। बच्चे की डाइट में हैल्दी चीजें शामिल करके आप उन्हें स्वस्थ रख सकते हैं। शोध के अनुसार चावल, गेहूं के मुकाबले अगर जौ-बाजरा जैसे मोटे अनाज बच्चे की डाइट में शामिल कर सकते हैं। मोटा अनाज खाने से बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। कई शोधों में यह बात सामने आई है कि छोटे बच्चों को मोटा अनाज खिलाकर कुपोष्ण से दूर रखा जा सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं बच्चे को मोटा अनाज खिलाने से बच्चों को और क्या-क्या फायदे होंगे...

क्या होता है मोटा अनाज? 

मोटा अनाज बच्चे के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। ज्वार, बाजरा, रागी, मक्का, जौ, कोदो, सामा, बाजरा, सांवा जैसे अनाज को मोटा अनाज माना जाता है। इसमें फाइर की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। 

PunjabKesari

मजबूत होता है पाचन 

मोटे अनाज में फाइबर काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, बच्चे को इसका सेवन करवाने से पेट में दर्द, कब्ज, उल्टी और गैस जैसी समस्याएं भी दूर होती है। 

दूर होगी खून की कमी 

मोटे अनाज जैसे बाजरा और रागी में आयरन काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। कई शोधों में यह बात सामने आई है कि रागी और बाजरे का सेवन करने से शरीर में आयरन की मात्रा पूरी होती है। प्रेग्नेंसी में रागी का सेवन करके आप एनीमिया की समस्या को भी दूर कर सकते हैं। 

PunjabKesari

इम्यूनिटी होती है मजबूत 

मोटे अनाज जैसे मक्के में विटामिन-ए, विटामिन-बी कॉम्पलेक्स काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व बच्चे की इम्यूनिटी मजबूत बनाने में सहायता करते हैं। 

शारीरिक और मानसिक विकास होगा 

मोटे अनाज में सोडियम, प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, इसका सेवन बच्चे को करवाने से उनका मानसिक और शारीरिक विकास अच्छे से होता है। 

मजबूत होगे दांत और हड्डियां 

मोटे अनाज में कैल्शियम काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। कैल्शियम युक्त आहार का सेवन करने से बच्चे के दांत और हड्डियां मजबूत होती हैं। 

PunjabKesari

Related News