19 APRFRIDAY2024 5:40:05 PM
Nari

गौहर और जैद दरबार में 12 साल का अंतर! एक्ट्रेस ने कहा- यह बिल्कुल गलत है

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 02 Dec, 2020 04:09 PM
गौहर और जैद दरबार में 12 साल का अंतर! एक्ट्रेस ने कहा- यह बिल्कुल गलत है

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 7' की विजेता गौहर खान इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड जैद दरबार के साथ शादी की खबरों के कारण सुर्खियां बटोर रही है। यह कपल बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। हाल ही में गौहर ने अपने निकाह की तारीख का ऐलान किया है। इन सब के बीच गौहर खान और जैद दरबार की उम्र का अंतर सुर्खियों में बना हुआ है। वहीं अब गौहर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गौहर ने अपने और जैद की ऐज गैप को गलत बताया है। गौहर ने कहा, 'हमारे बीच 12 साल का अंतर नहीं है यह बिल्कुल गलत है। इसे खबर बनाना लोगों के लिए बहुत आसान है। हां, वह मुझ से उम्र में छोटे हैं लेकिन हमारे बीच 12 साल का अंतर गलत है। जैद मुझ से भी ज्यादा मैच्योर है।' 

PunjabKesari

गौहर आगे कहती हैं, 'उम्र के फर्क को लेकर कोई फैसला देना और कमेंट करना कि ऐज गैप रिश्ते में रूकावट का काम करता है बहुत आसान है। लेकिन मेरे और जैद की समझ एक ही तरह की है। इसलिए हमारे इस रिश्ते में उम्र का अंतर कोई मायने नहीं रखता।' वहीं जैद का कहना है, 'हम दोनों ही मैज्योर हैं। ऐसी कई चीजें हैं जिसे समझने में गौहर मेरी मदद करती हैं।' 

PunjabKesari

आपको बता दें बीते दिन गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जैद दरबार संग कुछ तस्वीरें शेयर की थी। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपने निकाह की तारीख का भी ऐलान किया था। उनके लिखे कैप्शन के मुताबिक गौहर और जैद 25 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by GAUAHAR KHAN (@gauaharkhan)

Related News