26 APRFRIDAY2024 8:58:39 AM
Nari

सावित्री बाई फुले: जब लड़कियों के लिए पाप थी पढ़ाई तब प्रथम शिक्षिका ने उठाई थी आवाज

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 04 Sep, 2021 02:00 PM
सावित्री बाई फुले: जब लड़कियों के लिए पाप थी पढ़ाई तब प्रथम शिक्षिका ने उठाई थी आवाज

भले ही आज लड़कियों की शिक्षा को अहमियत दी जाती हो लेकिन एक समय ऐसा भी था जब लड़कियों का पढ़ना अच्छा नहीं माना जाता है। अगर लड़कियां ऐसा सोचती भी थी तो उनकी आवाज वहीं दबा दी जाती थी। ऐसे समय में लड़कियों के लिए उम्मीद की किरण बनकर आई थी भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले।

जब महिलाओं के लिए 'पाप' मानी जाती थी पढ़ाई

सावित्री बाई फुले भारतीय इतिहास का ऐसा नाम है, जिन्होंने लड़कियों की पढ़ाई के लिए पत्थर तक खाए लेकिन पीछे नहीं हटी। अंग्रजों का शासन होने के कारण लड़कियों की शिक्षा के लिए आवाज उठाना सावित्री बाई के लिए ओर भी मुश्किल रहा लेकिन उन्होंने लड़को-लड़कियों के बीच खींची भोदभाव की लाइन को मिटाने का जिम्मा उठा लिया था।

पति ने दिया शिक्षा प्राप्त करने में साथ

3 जनवरी, 1831 को महाराष्ट्र में जन्मी सावित्री बाई फुले को बचपन से ही पढ़ने का शौक था लेकिन 9 साल की उम्र में उनकी शादी 12 साल के ज्योतिराव फुले से कर दी गई थी। जब सावित्री के परिवार व ससुराल वाले दोनों उनकी शिक्षा के खिलाफ हो गए तब उनके पति ज्योतिराव ने उनका साथ दिया। ज्योतिराव ने ना सिर्फ उनके सपनों को समझा बल्कि उन्हें पढ़ाने का निर्णय लिया।

PunjabKesari

जब वह अपने पति ज्योतिराव को खेतों में खाना देने जाया करती तब वह उन्हें पढ़ाते थे। हर किसी के विरोध के बावजूद उन्होंने सावित्री को स्कूल भेजा और अध्यापक प्रशिक्षण संस्थान में शिक्षा प्राप्त की। समाज व परिवार की तरफ से उन्हें पत्नी या घर किसी को चुनने को कहा लेकिन उन्होंने सावित्री का साथ दिया और घर छोड़ दिया।

सावित्री बाई बनीं पहली महिला शिक्षक

उन्होंने बाकी लड़कियों को भी शिक्षा दिलवाने की ठानी। नतीजन सावित्री ने भारत की पहली महिला शिक्षिका बन ना सिर्फ स्कूल खोले बल्कि लड़कियों के लिए खींची दीवार को भी हटाया। उन्होंने साल 1848 पुणे में पहले बालिका विद्यालय की शुरूआत की। वह इस स्कूल की प्रिंसिपल के साथ शिक्षिका भी थी।

लड़कियों की शिक्षा के लिए खाए थे पत्थर

जब सावित्री स्कूल पढ़ाने जाया करती थी तो लोग उनपर गोबर व पत्थर फेंकते थे लेकिन अपने रास्ते पर डटी रहीं। शुरूआत में तो लोग अपनी बेटियों को पढ़ने के लिए भेजते भी नहीं थे लेकिन सावित्री की कोशिशों से लोग धीरे-धीरे इसकी अहमियत समझनें लगे।

PunjabKesari

समाज के लिए किए कई कार्य

सावित्री ने सिर्फ लड़कियों की पढ़ाई ही नहीं बल्कि ओर भी कई सहारनीय काम किए। उन्होंने 'बालहत्या प्रतिबंधक गृह' नाम का केयर सेंटर शुरू किया। इसमें गर्भवती व बच्चे का पालन पोषण न कर पाने वाली महिलाओं को पनाह दी जाती थी। उनकी कोई संतान नहीं थी लेकिन उन्होंने एक विधवा महिला के बेटे यशवंतराव को गोद लिया और मां की तरह उसकी परवरिश की।

प्लेग की चपेट में आकर निधन

1897 में प्लेग की खतरनाक बीमारी फैली और मरीजों की सेवा करने के लिए सावित्री और उसके पति ने एक क्लिनिक खोला। वह खुद भी दिन रात मरीजों की सेवा में लगी रहती थी लेकिन किस्मत को कुछ ओर ही मंजूर था। बीमार लोगों की सेवा करते हुए वह खुद इस जानलेवा बीमारी के घेरे में आ गई और करीब 60 साल की उम्र में 10 मार्च 1897 को दुनिया को अलविदा कह दिया।

PunjabKesari

आज अगर लड़कियां अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपनी पहचान बना पा रही हैं कहीं ना कहीं इसका श्रेय सावित्री बाई को ही जाता है, जिन्होंने लाख दिक्कतों के बाद भी हार नहीं मानी।

Related News