23 JUNSUNDAY2024 8:15:49 PM
Nari

समय से पहले ही चाहती हैं आ जाए Periods तो काम आएंगे ये बिना दवाई वाले 6 टोटके

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 07 Jun, 2024 08:05 PM
समय से पहले ही चाहती हैं आ जाए Periods तो काम आएंगे ये बिना दवाई वाले 6 टोटके

पीरियड्स आना तो महिला की जिंदगी मे एक नॉर्मल प्रोसेस हैं लेकिन कई बार किसी इवेंट पर जाने के लिए महिला सोचती हैं कि काश उन्हें इवेंट्स से पहले ही पीरियड्स आ जाए। क्योंकि पीरियड्स के दौरान मूड स्विंग्स होते हैं और पेट, कमर व टांगों में दर्द होता है। इस लिए इवेंट व धार्मिक कार्यों में जाने से पहले महिलाएं यहीं इच्छा करती हैं कि उन्हें पीरियड्स आ जाए और वह फ्री हो जाए। वैसे यह भी हो सकता है घर के कुछ घरेलू नुस्खों से वो भी बिना किसी साइड इफेक्ट्स के। चलिए आपको बताते हैं कि डेट से पहले आपको पीरियड्स कैसे आएंगे।

पीरियड्स जल्दी लाने के घरेलू उपाय

धनिया बीच: धनिए का सेवन करने से भी पीरियड्स को जल्दी किया जा सकता है। दो कप पानी में एक छोटी चम्मच धनिया के बीज डालकर तब तक उबालें जब तक पानी एक कप न रह जाए। अब धनिया को छानकर निकाल लें और इस पानी
को दिन में तीन बार पिएं।
PunjabKesari, Periods, nari punjabkesari

शारीरिक संबंध बनाने से भी जल्दी आते हैं पीरियड्सः जब भी आप शारीरिक संबंध बनाते हैं तब आपके शरीर में कई तरह के हार्मोन्स रिलीज होते हैं. इन हार्मोनों में कुछ पीरियड को जल्दी लाने वाले भी होते है हालांकि ये कोई सटीक उपाय नहीं है। हालांकि ये खबरों में दी जानकारी हैं, इसकी पूर्ण रूप से पुष्टि नहीं कर सकते। 

गर्म पानी की सिकाई: पेट के निचले भाग में रोजाना 10-15 मिनट तक रख सिकाई करनी है। ऐसा करने से आपका पीरियड जल्दी आ जाएगा।
PunjabKesari, Nari Punjabkesari, Periods

विटामिन सी की मदद से : हमारे शरीर में विटामिन सी की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। विटामिन सी जल्दी पीरियड्स लाने में भी मदद करती है. इसकी खास बात ये है कि यह नींबू, टमाटर, कीवी फल, ब्रोकली, संतरा आदि फलों में आसानी से मिल सकता है।

पपीते की मदद से: पपीता में भरपूर विटामिन भी पाए जाते हैं। इसमें कैरोटीन नामक तत्व भी पाया जाता है जो कि महिलाओं के पीरियड को जल्दी लाने में मदद करता है।

अदरक की चाय : पीरियड जल्दी लाने के लिए दो कप अदरक की चाय पी लें। ये एक बेहद आसान तरीका है। अदरक की तासीर गर्म होती है, ऐसे में अदरक का अधिक सेवन करने से पीरियड जल्दी आने की उम्मीद रहती है।
 

Related News