
नारी डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनका एक वायरल वीडियो है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में सनी देओल फटे हुए जूते पहने नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फटे जूतों ने खींचा ध्यान
29 जून को मुंबई में आयोजित फिल्म 'इक्का' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सनी देओल के साथ फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद थी। इवेंट के दौरान जब कैमरे सनी देओल पर फोकस हुए, तो कई लोगों की नजर उनके जूतों पर जा टिकी। वीडियो में उनके जूते के सोल का एक हिस्सा उखड़ा हुआ दिखाई दे रहा है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई। कुछ लोगों ने इसे सनी की सादगी बताया, तो कुछ ने इसे लेकर मजेदार टिप्पणियां कीं।
सोशल मीडिया पर आए ऐसे रिएक्शन
वायरल वीडियो पर यूजर्स ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, "ये शायद उनके पसंदीदा जूते हैं, इसलिए वह इन्हें बिना किसी झिझक के पहनते हैं। दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "जूता कितना भी महंगा हो, एक दिन घिसता ही है, इसमें बड़ी बात क्या है? वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "मुझे नहीं लगता कि जूते फटे हुए हैं, शायद उस पर कुछ चिपका हुआ है। एक अन्य कमेंट में लिखा गया, "हो सकता है उन्होंने अपने पिता के जूते पहने हों। हालांकि, सनी देओल की ओर से इस वायरल वीडियो या जूतों को लेकर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
कितनी है सनी देओल की नेट वर्थ?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल की कुल संपत्ति लगभग 130 करोड़ से 200 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। इसके अलावा, वह एक फिल्म के लिए करीब 5 से 6 करोड़ रुपये फीस लेते हैं। हालांकि, इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

'इक्का' में दमदार वकील की भूमिका में नजर आएंगे सनी देओल
मुंबई में आयोजित ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सनी देओल के अलावा अभिनेता Akshaye Khanna, अभिनेत्री Dia Mirza और Tillotama Shome भी मौजूद थीं। फिल्म Ikka में सनी देओल एक दमदार वकील के किरदार में दिखाई देंगे। दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले वह साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म Damini में भी वकील की भूमिका निभा चुके हैं। करीब 33 साल बाद वह एक बार फिर कोर्टरूम ड्रामा में वकील के अवतार में दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन Siddharth P. Malhotra ने किया है और यह 10 जुलाई को रिलीज होने वाली है।