
नारी डेस्कः रामानंद सागर की 'रामायण' में माता सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया की छवि लोगों के दिलों दिमाग में आज भी वैसी ही बसी है। बहुत सी एक्ट्रेस ने मां सीता का रोल निभाया लेकिन जो मासूमियत और सादगी उनके चेहरे पर थी वो किसी और में नहीं दिखी। इतने सालों बाद एक बार फिर वह सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार दीपिका चिखलिया अपने वेस्टर्न लुक के लिए लाइमलाइट में है जिसे देखकर यूजर्स हैरान भी है और खुश भी।
दीपिका का अचानक इस अवतार में देखकर फैंस बहुत खुश है लेकिन इतने सालों से वह कहां थी। साल 1983 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी और सबसे पहले वह सुन मेरी लैला में दिखी थी। आगे कई फिल्में की हिंदी भी और तमिल भोजपुरी भी लेकिन उन्हें वो पहचान नहीं मिली । 2 साल बाद उन्होंने टीवी की ओर रुख किया वह पहले विक्रम बेताल' में उन्हें सबसे ज्यादा प्यार और पहचान रामायण की सीता बनकर मिला। आज भी फैंस उनके दीवाने हैं।
हालांकि रामायण के बाद भी दीपिका को कई धार्मिक रोल ऑफर हुए थे लेकिन उन्होंने सबके लिए मना कर दिया था और इंडस्ट्री से गायब ही हो गई, क्योंकि वह अपनी सीता माता वाली छवि खराब नहीं करना चाहती थी, इसलिए उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना लीं और परिवार बसा कर उसमें बिजी हो गई।
इंडस्ट्री छोड़ने के बाद बसाया घर और संभाला पति का बिजनेस
इंडस्ट्री छोड़ने के बाद दीपिका ने कॉस्मेटिक कंपनी के मालिक हेमंत टोपीवाला से शादी की। हेमंत टिप्स एंड टोज कॉस्मेटिक कंपनी के मालिक हैं। दोनों की मुलाकात 1983 में आई फिल्म 'सुन मेरी लैला' के फिल्म सेट पर हुई थी, जहां दोनों मिले थे और यहीं से दोनों का रिश्ता शुरू हुआ और उन्होंने शादी कर ली। शादी के बाद उन्होंने पति की कंपनी ज्वाइन की, जहां वह अब रिसर्च और मार्केटिंग टीम की हेड हैं। 
दीपिका की 2 बेटियां हैं, जूही टोपीवाला और निधि टोपीवाला। दीपिका अपनी दोनों बेटियों को एक्टिंग की दुनिया से दूर रखती हैं। जहां उनकी बेटी निधि पेशे से एक मेकअप आर्टिस्ट हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। वह काफी हद तक मां दीपिका जैसी लगती है। जूही अपनी लाइफ को पर्सनल ही रखना ही पसंद करती हैं।
काफी सालों बाद दीपिका ने फिर इंडस्ट्री में कदम रखा और उन्हें 2019 की फिल्म 'बाला' में देखा गया था। इस फिल्म में दीपिका ने यामी गौतम की मां का किरदार निभाया था। वह राजनीति की दुनिया में भी उत्तरी थी लेकिन वहा से भी उन्होंने संन्यास ले लिया था। रिपोर्ट्स की मानें तो, उनकी नेटवर्थ 35 करोड़ रु. के आस-पास बताई जाती है। खैर, आपको दीपिका चिखलिया का मां सीता वाला रोल कैसा लगता है, हमें कमेंट बॉक्स में बताना ना भूलें।