02 MAYTHURSDAY2024 4:56:19 AM
Nari

इन चीजों के साथ मिलाकर खाने से शहद बन सकता है जानलेवा, हो जाएं सावधान

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 12 Nov, 2022 03:17 PM
इन चीजों के साथ मिलाकर खाने से शहद बन सकता है जानलेवा, हो जाएं सावधान

शहद से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। शहद औषधीय गुणों से भरपूर होता है। आयुर्वेद में शहद का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है। शहद में विटामिन ए, बी, सी, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, आयोडीन और सोडियम के गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। लेकिन शहद फायदे की जगह आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। जी हां, कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिनका सेवन शहद के साथ करने पर सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में आपको शहद के साथ इन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। तो आइए जानते हैं किन चीजों का सेवन शहद के साथ भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

PunjabKesari

शहद के साथ न करें इन चीजों का सेवन

 गर्म चीजों के साथ

गर्म चीजों के साथ शहद का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि शहद की तासीर गर्म होती है। अगर गर्म चीजों के साथ शहद का सेवन करते हैं तो इससे आपके पेट खराब हो सकते हैं और पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है। इसलिए गर्म चीजों के साथ शहद का सेवन करने से बचें।

PunjabKesari

मूली के साथ

मूली के साथ शहद का सेवन करना भूलकर भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि मूली के साथ शहद खाने से शरीर में टॉक्सिन्स बनने लग जाते हैं, जिसकी वजह से शरीर के कुछ हिस्से डेमेज होने का डर रहता है। इसलिए मूली के साथ शहद का सेवन करने से बचें।

चाय और कॉफी के साथ

चाय और कॉफी के साथ शहद का सेवन करना भूलकर भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि चाय और कॉफी के साथ शहद का सेवन से शरीर का तापमान बढ़ सकता है। जिसके कारण घबराहट और तनाव जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए चाय और कॉफी के साथ शहद का सेवन करने से बचें।

PunjabKesari

 घी और मक्खन के साथ

घी और मक्खन के साथ शहद का सेवन करना भूलकर भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि शहद के साथ घी और मक्खन का सेवन जहर का काम कर सकता है। इसलिए घी और मक्खन के साथ शहद का सेवन करने से बचें।

Related News