26 APRFRIDAY2024 2:30:45 PM
Nari

चाय के साथ रस्क खाने के शौकीन हो जाएं अलर्ट, बढ़ सकता है ब्लड शुगर

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 14 Jan, 2023 04:17 PM
चाय के साथ रस्क खाने के शौकीन हो जाएं अलर्ट, बढ़ सकता है ब्लड शुगर

शाम की चाय हो या सुबह का नाश्ता बहुत से लोग चाय के साथ रस्क खाना पसंद  करते हैं। दरअसल, रस्क खाने से भूख मिट जाती है और इसका कुरकुरा स्वाद खाने में अच्छा लगता है। लेकिन भूख मिटाने वाला ये रस्क सेहत को नुकसान भी पहुंचाता है। जब चाय के साथ रस्क का कॉम्बिनेशन हो तो ये सेहत के लिए काफी हानिकारक साबित हो सकता है। नियमित इनका सेवन सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। रस्क में एक्स्ट्रा ग्लूटेन, रिफाइंड आटा और शुगर होता है, जो सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता।

PunjabKesari

रस्क खाने के नुकसान

बढ़ सकता है ब्लड शुगर

रस्क शरीर में कई बीमारियों का कारण बन सकता है, ऐसा इसलिए क्योंकि रस्क बनाने के लिए अक्सर इस्तेमाल होने वाले रिफाइंड तेल, मैदा, चीनी, ग्लूटेन की क्वालिटी अच्छी नहीं होती। इस तरह के रस्क के सेवन से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है और डायबिटीज का खतरा हो सकता है।

PunjabKesari

कब्ज की समस्या

नियमित रुप से रस्क खाने से ये आपकी आंत को खराब बैक्टीरिया के विकास को भी बढ़ावा देता है जिससे इम्यूनिटी भी कमजोर हो सकती है। इससे पाचन से जुड़े विकार होने का खतरा भी होता है। इसके साथ ही पोषक तत्वों का अवशोषण भी ठीक से नहीं होता। रस्क ज्यादा खाने के कब्ज की शिकायत हो सकती है।

PunjabKesari

मोटापा

रस्क खाने से फूड क्रेविंग बढ़ सकती हैं, जिससे वजन बढ़ने का डर होता है, चूंकि रस्क में हाई शुगर और रिफाइंड आटा होता है, ये मोटापे की वजह भी बन सकती है।

PunjabKesari

नहीं होते कोई पोषक तत्व

रस्क में कोई भी पोषक तत्व नहीं होते हैं। ये शरीर में सूजन को बढ़ाता है। रस्क, रिफाइंड आटे से बनता है, जिसमें न तो फाइबर होता है और ना ही दूसरे पोषक तत्व। साथ ही इसे ज्यादा टिकाऊ बनाने के लिए इसमें कुछ केमिकल्स भी मिलाए जाते हैं जो सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं।

Related News