17 JANFRIDAY2025 12:33:23 PM
Nari

ऊंट की सवारी और रेत में मस्ती, प्रियंका चोपड़ा का सऊदी अरब में दिखा अनोखा अंदाज

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 14 Dec, 2024 09:38 AM
ऊंट की सवारी और रेत में मस्ती, प्रियंका चोपड़ा का सऊदी अरब में दिखा अनोखा अंदाज

 नारी डेस्क: बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी सऊदी अरब यात्रा को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने वहां बिताए अपने खास पलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वे अपने पति निक जोनस के साथ रेगिस्तान में मजेदार पल बिताते हुए नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

प्रियंका ने सऊदी अरब के रेगिस्तान में ऊंट की सवारी का मजा लिया और सैंडरेल (रेगिस्तान में चलने वाली तेज रफ्तार गाड़ी) चलाते हुए रोमांचकारी अनुभव किया। उनकी इन तस्वीरों ने फैन्स का दिल जीत लिया है। खास बात यह है कि प्रियंका ने इस दौरान सिर पर पारंपरिक अरब साफा (पगड़ी) पहन रखा था, जिससे उनका लुक और भी खास लग रहा था।

PunjabKesari

रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शिरकत

प्रियंका सऊदी अरब में हुए रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भी हिस्सा बनीं। 12 दिसंबर को आयोजित इस इवेंट में प्रियंका ने ग्लैमरस लुक में रेड कार्पेट पर शिरकत की। उनकी इस उपस्थिति ने फेस्टिवल की रौनक बढ़ा दी।

PunjabKesari

सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर रेगिस्तान में बिताए पलों की तस्वीरें पोस्ट की हैं। तस्वीरों में वे और निक दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में प्रियंका ऊंट की सवारी कर रही हैं, तो दूसरी में सैंडरेल चलाते हुए दिख रही हैं। रेगिस्तान की रेत के बीच ली गई इन तस्वीरों को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari

सऊदी अरब में प्रियंका का यह ट्रिप ना सिर्फ उनके फैंस के लिए खास है, बल्कि उनके इस पारंपरिक लुक और रोमांचकारी अनुभव ने भी सुर्खियां बटोरी हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने ग्लोबल प्रोजेक्ट्स में भी व्यस्त हैं, लेकिन उनके हर अंदाज और यात्रा का यह अनोखा अनुभव फैंस के दिलों में अलग जगह बना रहा है।

 
 


 

Related News