
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि फैशन के लिए भी खूब चर्चित हैं। वहीं, उन्होंने हाथों में ओम' नाम की अंगूठी पहनी हुई है, जिसे लेकर वह हमेशा चर्चा में रहती हैं। दरअसल, काजोल भगवान शिव को बहुत मानती हैं और हमेशा 'ओम' लिखी हुई हीरे की अंगूठी पहनती हैं। हालांकि यह अंगूठी काजोल को उनके पति अजय ने फिल्म 'इश्क' के सेट पर एंगेजमेंट रिंग के तौर पर पहनाई थी। मगर, यहां हम आपको बताएंगे कि 'ॐ' नाम की अंगूठी पहनने से आपको क्या-क्या फायदे होते हैं।
ओम नाम का महत्व
सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोग महादेव के "ॐ" नाम को मानते हैं। आयुर्वेद में तो ॐ नाम को योग से जोड़कर देखा जाता है। आर्ट ऑफ लिविंग को फॉलो जीने वाले लोग इस शब्द से अछूते नहीं है। माना जाता है कि सम्पूर्ण ब्रह्माण्डसे सदा ॐ की ध्वनी निकलती है।

ॐ नाम की अंगूठी पहनने से मिलेंगे ढेरों फायदे
1. ज्योतिष शास्त्र की मानें तो चांदी की बनी ॐ नाम की अंगूठी पहनने से शरीर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। साथ ही इससे व्यक्ति में हमेशा आत्मविश्वास रहता है।
2. सिर्फ अंगूठी ही नहीं बल्कि ओम नाम का का लॉकेट धारण करने से भी मन एकाग्र रहता है।
3. यह अंगूठी धारण करने से डर, भय व नींद ना आने की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। इसके अलावा सोने से पहले ॐ का उच्चारण करने से डरवाने सपने नहीं आते।
4. चांदी की ॐ नाम की अंगूठी पहनने से कुछ ऐसे एक्यूप्रेशर प्वाइंट सक्रिय हो जाते हैं, जिससे दिल को चुस्ती फुर्ती मिलती है।
5. इससे खून का प्रवाह अच्छा रहता है और कई रोगों का नाश होता है।
6. शास्त्रों के अनुसार इस अंगूठी को पहनने से ना सिर्फ उम्र लंबी होती है बल्कि इससे धन के साधन भी खुलते हैं।
7. इससे आपको करियर , बिजनेस या नौकरी में भी सफलता मिलती है क्योंकि इससे भगवान शिव का आशीर्वाद हमेशा आपके साथ रहता है।
.jpg)
अंगूठी के बारे में ध्यान रखने योग्य बातें
. ध्यान रखें कि ओम नाम की अंगूठी चांदी या तांबे की बनी हो और उसे हमेशा शुक्रवार के दिन ही खरीदें। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी का होता है और ऐसी मान्यता है कि इस दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ होता है।
. अब सोमवार के दिन भगवान शिव की अराधना करने के बाद इसे धारण कर सकते हैं।

सावन का महीना चल रहा है। ऐसे में ओम नाम की अंगूठी धारण करने के लिए इससे अच्छा समय क्या होगा।