29 APRMONDAY2024 6:04:40 PM
Nari

नहीं बढ़ेगा Sugar Level, किचन में मौजूद इन 7 मसालों को करें Diet में शामिल

  • Edited By palak,
  • Updated: 06 Dec, 2022 01:24 PM
नहीं बढ़ेगा Sugar Level, किचन में मौजूद इन 7 मसालों को करें Diet में शामिल

बदलते लाइफस्टाइल और गलत खान-पान के कारण कई सारी बीमारियां जन्म ले रही हैं। जिनमें से डायबिटीज सबसे खतरनाक बीमारी है। डायबिटीज के कारण मरीज को सारी उम्र दवाइयों के साथ नाता जोड़ना पड़ता है। इस रोग से राहत पाने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ बदलाव कर सकते हैं। रुटीन में इन चीजों का सेवन करके आप डायबिटीज का स्तर कंट्रोल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

काली मिर्च 

काली मिर्च किचन में इस्तेमाल होने वाला सबसे मुख्य मसाला है। इसमें पिपेरिन नाम का पोषक तत्व पाया जाता है जिसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। साल 2013 के एक शोध के अनुसार, काली मिर्च में पाया जाने वाला एसेंशियल ऑयल हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रण रखने में मदद करता है। इसका सेवन करने से आपका डायबिटीज लेवल और ब्लड कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी नियंत्रित रहता है। 

PunjabKesari

दालचीनी 

दालचीनी भी डायबिटीज के रोगियों के लिए वरदारन साबित हो सकती है। इसमें सिनामन पाया जाता है जो डायबिटीज टाइप2 के व्यक्तियों का ग्लाइसेमिक कंट्रोल करने में मदद करता है। इसका सेवन करके फास्टिंग प्लाजमा ग्लूकोज का स्तर भी नियंत्रित रहता है। दालचीनी में सूजनरोधी गुण भी पाए जाते हैं किसी भी तरह की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। 

अदरक 

अदरक का सेवन करने से ब्लड शुगर और HbA1c के स्तर में कमी आती है। एक शोध के अनुसार, अदरक का सेवन करने से दर्द भी कम होता है। यह डायबिटीज टाइप 2 के रोगियों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अदरक कोलेस्ट्रॉल स्तर भी नियंत्रित रखने में मदद करता है। 

PunjabKesari

इलायची 

इलायची में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह गुण आपका शुगर कंट्रोल करने में और कोलेस्ट्रॉल स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद करते हैं। 

लहसुन 

लहसुन में एंटीडायबिटीक और हाइपोलिपिडेमिक गुण पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। 2011 के एक शोध के अनुसार, लहसुन खाने से टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों का शुगर स्तर नियंत्रित रहता है। आप रोज सुबह खाली पेट लहसुन की 2,3 कलियों का सेवन करें। इससे आपका शुगर स्तर कंट्रोल में रहेगा।

PunjabKesari

मेथी 

मेथी भी शुगर के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है। इसकी हाइपोग्लाइसेमिक एक्टिविटी के कारण ग्लूकोज की टॉलरेंज क्षमता बढ़ती है और शुगर स्तर भी नियंत्रित रहता है। मेथी में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और शुगर जैसे तत्व भी पाए जाते हैं। टाइप 2 डायबिटीज के रोगियों के लिए यह बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है। 

करी पत्ता  

करी पत्ता भी हाई ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसका सेवन करने से मेटाबॉल्जिम का स्तर प्रभावित होता है। इसके अलावा यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को भी कम करने में मदद करता है। साल 2013 में हुए शोध के अनुसार, करी पत्ते के पाउडर का सेवन करने से फास्टिंग और पीपी दोनों तरह के ब्लड शुगर कंट्रोल होते हैं। 

PunjabKesari

हल्दी 

हल्दी में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो दिल को भी स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा वजन कम करने के लिए भी हल्दी बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है। इसका सेवन करने से हाई ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है और किडनी से संबंधित समस्याओं से भी राहत मिलती है। 

Related News