03 SEPTHURSDAY2026 6:49:42 AM
Nari

Diabetes को लेकर पुरुषों और महिलाओं में बड़ा अंतर, जानें किसे किस बीमारी का खतरा

  • Edited By Monika,
  • Updated: 01 Sep, 2026 11:25 AM
Diabetes को लेकर पुरुषों और महिलाओं में बड़ा अंतर, जानें किसे किस बीमारी का खतरा

नारी डेस्क : टाइप-2 डायबिटीज पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए गंभीर बीमारी है, लेकिन इसका असर दोनों पर एक जैसा नहीं होता। PLOS Medicine में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, डायबिटीज के बाद पुरुषों में हार्ट और किडनी से जुड़ी जटिलताओं का जोखिम अधिक पाया गया, जबकि महिलाओं में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का खतरा ज्यादा देखा गया।

28 हजार से ज्यादा मरीजों पर हुई रिसर्च

ब्रिटेन में किए गए इस अध्ययन में टाइप-2 डायबिटीज से पीड़ित 28,720 मरीजों को शामिल किया गया। शोधकर्ताओं ने डायबिटीज का पता चलने के बाद पुरुषों और महिलाओं में होने वाली अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याओं का अध्ययन किया। रिसर्च में पाया गया कि पुरुषों में डायबिटीज के बाद रक्त वाहिकाओं से जुड़ी समस्याएं अपेक्षाकृत जल्दी विकसित हो सकती हैं। वहीं, महिलाओं में तनाव और डिप्रेशन जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम अधिक देखा गया।

PunjabKesari

पुरुषों में हार्ट और किडनी की बीमारी का ज्यादा खतरा

अध्ययन के अनुसार, डायबिटीज के बाद पुरुषों में हृदय और किडनी से जुड़ी गंभीर जटिलताओं का जोखिम महिलाओं की तुलना में ज्यादा था। आंकड़ों में करीब 8.4% पुरुषों में डायबिटीज के बाद हार्ट डिजीज या किडनी फेलियर जैसी समस्याएं देखी गईं, जबकि महिलाओं में यह आंकड़ा 5.3% था। शोधकर्ताओं के मुताबिक, पुरुषों में रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचने की प्रक्रिया भी अपेक्षाकृत जल्दी शुरू हो सकती है।

.यें भी पढ़ें : दिमाग की नस फटने से 1 दिन पहले शरीर देता है ये संकेत, लापरवाही सबसे बड़ी गलती

महिलाओं में मानसिक स्वास्थ्य पर असर

डायबिटीज का असर सिर्फ शरीर के अंगों तक सीमित नहीं रहता। अध्ययन में महिलाओं में मानसिक तनाव और डिप्रेशन जैसी समस्याओं का जोखिम अधिक देखा गया। लंबे समय तक ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने, बीमारी की चिंता और रोजाना की दवाओं व स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।

PunjabKesari

आखिर दोनों में अलग क्यों होता है डायबिटीज का असर?

विशेषज्ञों के मुताबिक इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। हार्मोन, शरीर में फैट का वितरण, डायबिटीज की शुरुआत किस उम्र में हुई और बीमारी कितने समय से है, जैसे कारक इसमें भूमिका निभा सकते हैं। इसके अलावा पुरुषों और महिलाओं के स्वास्थ्य व्यवहार और मेडिकल केयर लेने के तरीके में भी अंतर हो सकता है। इसलिए डायबिटीज का इलाज करते समय केवल ब्लड शुगर पर ध्यान देने के बजाय मरीज के लिंग, उम्र, अन्य बीमारियों और मानसिक स्वास्थ्य को भी ध्यान में रखना जरूरी है।

यें भी पढ़ें : अर्चना पूरन सिंह को हुई लाइलाज बीमारी, रोते हुए बेटे ने बयां किया मां का दर्द

डायबिटीज में दोनों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

डायबिटीज होने पर पुरुषों और महिलाओं दोनों को नियमित रूप से ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और किडनी की जांच करानी चाहिए। साथ ही संतुलित डाइट, नियमित शारीरिक गतिविधि, पर्याप्त नींद और डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाओं का पालन करना जरूरी है।

Related News