18 MARTUESDAY2025 11:29:43 PM
Nari

ब्रिटेन को आज मिल जाएगा नया King, राज्याभिषेक में नाना की गद्दी पर बैठेंगे चार्ल्स तृतीय

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 06 May, 2023 01:23 PM
ब्रिटेन को आज मिल जाएगा नया King, राज्याभिषेक में नाना की गद्दी पर बैठेंगे चार्ल्स तृतीय

 ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय एबे वेस्टमिंस्टर में होने वाले अपने ऐतिहासिक राज्याभिषेक के दौरान उस गद्दी पर बैठेंगे, जिसका इस्तेमाल 86 वर्ष पहले उनके नाना जॉर्ज-षष्टम की ताजपोशी के समय किया गया था। शाही परंपरा के अनुसार एबे में राज्याभिषेक के विभिन्न चरणों के दौरान पारंपरिक गद्दियों और सिंहासनों का उपयोग किया जाता है। 

PunjabKesari
राज्याभिषेक के दौरान महाराजा चार्ल्स और उनकी पत्नी महारानी कैमिला अलग-अलग क्षणों में ‘सेंट एडवर्ड्स चेयर', ‘चेयर्स ऑफ स्टेट' और ‘थ्रोन चेयर्स' पर बैठेंगे। ‘थ्रोन चेयर्स' का इस्तेमाल 12 मई, 1937 को किंग जॉर्ज षष्टम और महारानी एलिजाबेथ के राज्याभिषेक के लिए किया गया था। बकिंघम पैलेस ने कहा- “शाही जोड़े ने पारंपरिक वस्तुओं के महत्व को बरकरार रखते हुए पिछले राज्याभिषेकों में इस्तेमाल हुईं ‘चेयर्स ऑफ एस्टेट'और ‘थ्रोन चेयर्स' को चुना है। इन्हें आवश्यकतानुसार संरक्षित, पुनर्स्थापित और अनुकूलित किया गया है।”

PunjabKesari
 ‘चेयर्स ऑफ द स्टेट' का निर्माण 1953 में किया गया था और उसी साल दो जून को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राज्याभिषेक के दौरान इसका इस्तेमाल किया गया था। ‘सेंट एडवर्ड्स चेयर' का निर्माण 700 साल पहले किया गया था और महाराजा एडवर्ड द्वितीय के राज्याभिषेक के दौरान इसका इस्तेमाल किया गया था। राज्याभिषेक के बाद चार्ल्स इसी गद्दी पर बैठेंगे। 

PunjabKesari
वहीं अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन वेस्टमिंस्टर एबे में होने वाले महाराजा चार्ल्स तृतीय के ऐतिहासिक राज्याभिषेक समारोह में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को लंदन पहुंचीं। प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति ने उनका स्वागत किया। जिल के साथ उनकी पोती फिनेगन बाइडन भी आई हैं और वह भी राज्याभिषेक समारोह में शिरकत करेंगी। 
 

Related News