
नारी डेस्क: चैत्र नवरात्रि का पर्व विशेष रूप से माता रानी की पूजा और श्रद्धा का समय होता है। इस दौरान लोग घर और मंदिरों की सफाई के साथ-साथ रंगोली भी बनाते हैं, ताकि घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सके। इस बार आप नवरात्रि के दौरान माता रानी के स्वागत के लिए एक खास और शुभ रंगोली बना सकती हैं, जो माता के चरणों का रूप हो। इस रंगोली से आपके घर में ना केवल मां के आगमन का अहसास होगा, बल्कि यह मंदिर और घर को सुंदर भी बनाएगा। चैत्र नवरात्रि 2025 में रंगोली का महत्व 2025 में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 30 मार्च से हो रही है और इस दौरान 9 दिन तक देवी दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा की जाएगी। इस समय रंगोली बनाने से घर में न केवल सकारात्मकता आती है, बल्कि यह घर की सुंदरता भी बढ़ाती है। खासकर नवरात्रि के दौरान रंगोली का बनाना बहुत शुभ माना जाता है।
माता के चरणों वाली रंगोली बनाने का तरीका माता के चरणों वाली रंगोली बनाना बेहद आसान है और यह नवरात्रि के आयोजन को खास बनाएगा। आइए जानते हैं कुछ आसान तरीके जिनसे आप यह रंगोली बना सकती हैं-
फूलों वाले सर्कल में माता के चरण
सबसे पहले किसी गोल आकार में सर्कल बनाएं और उसे अपनी पसंद के रंग से भरें। फिर इस सर्कल के बीच में माता के चरण बनाएं। इसके बाद सर्कल के बाहर हरे और पीले रंग के फूलों से सजावट करें। यह रंगोली बहुत सुंदर और शुभ होगी।

अंगूठे वाली ट्रिक का इस्तेमाल करें
इस ट्रिक में सर्कल बनाने के बाद माता के चरण बनाने के लिए अंगूठे से डॉट्स बनाएं। फिर इन डॉट्स से फूलों या अन्य डिजाइन बनाए जा सकते हैं। इसके लिए लाल, सफेद और पीले रंग का इस्तेमाल करें, यह रंगों का संयोजन रंगोली को आकर्षक बनाएगा।
छोटी और सिंपल रंगोली
अगर आप छोटी जगह पर रंगोली बनाना चाहती हैं तो एक साधारण सर्कल या बॉक्स बनाकर उसमें माता के चरण बना सकती हैं। इसके आस-पास कुछ और डिजाइन या रंग भरें ताकि रंगोली खूबसूरत दिखे। यह बहुत ही सिंपल और प्यारी लगेगी।

रंगोली के पैटर्न को बदलकर देखें
आप बिना सर्कल के भी माता के चरण बना सकती हैं। एक रंगीनी डिजाइन में रेड और येलो कलर से चरण बनाकर उसे सजाएं। इस तरह से रंगोली यूनिक और आकर्षक बन जाएगी।
बड़ी रंगोली का डिजाइन
अगर आपके पास जगह अधिक है और आप आंगन में बड़ी रंगोली बनाना चाहती हैं तो यह डिजाइन perfect होगा। सर्कल बनाकर चरण बनाएं और फिर सर्कल की लेयर्स को बढ़ाते हुए रंगों से भरें। इस प्रकार से बड़ी रंगोली बनाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। इसके बीच में आप और भी डिजाइन जोड़ सकती हैं।

नवरात्रि के दौरान कन्यापूजन के लिए भी इस तरह की रंगोली बनाई जा सकती है।
यह रंगोली न केवल आपके घर को सजाएगी बल्कि देवी रानी की कृपा भी आपके घर पर बनी रहेगी।