02 MAYTHURSDAY2024 1:39:46 PM
Nari

किताबें पढ़ना क्यों और कितना जरुरी

  • Edited By palak,
  • Updated: 07 Apr, 2023 01:53 PM
किताबें पढ़ना क्यों और कितना जरुरी

पढ़ना हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे हमारे विचारों का विकास होता है, यह हमें जीवंत ज्ञान और सबक सिखाता है जिससे हम अपने मस्तिष्क को हमेशा सक्रिय रख सकते हैं। किसी भी चीज को सीखने और समझने में सहायता करने के लिए किताब पढ़ने के महत्व (Book reading benefits) को कभी भी कम नहीं आंका जा सकता। वर्षों पहले तक पढ़ना व्यक्तिगत मनोरंजन का एकमात्र साधन हुआ करता था। शायद इसीलिए यह ‘पढ़ना’ इतने लंबे समय से आज भी हमेशा सुर्खियों में रहता है। Book Reading मनोरंजन और जानकारी प्राप्त करने का एक ऐसा स्रोत है जिसका कभी अंत नही हो सकता है। ज्ञान और मनोरंजन के अलावा किताब पढ़ने के अन्य बहुत से फायदे हैं। जैसे कि पढ़ने से आपके मस्तिष्क का विकास होता है, तनाव को दूर करने में मदद मिलती है।

PunjabKesari

किताबें पढ़ने से होंगे मानसिक स्वास्थ्य लाभ

पढ़ना बहुत से लोगों के लिए बहुत मजेदार होता है, लेकिन इसके साथ ही पढ़ने के और भी बहुत से मानसिक स्वास्थ्य लाभ हैं। पढ़ने से हम शब्दों और कहानी पर ध्यान केंद्रित करते हैं जब आप पढ़ते हैं तो आपके शब्दों पर गहराई से ध्यान केंद्रित करने के कारण, आपका मस्तिष्क पर्याप्त मात्रा में जानकारी इकट्ठा करता है। यह दिमाग को स्वस्थ रखने और विचार प्रक्रिया को तेज करने के लिए बहुत अच्छा होता है। दुनिया के बेहद सफल लोग हर दिन जरूर पढ़ते हैं। क्योंकि वे जानते हैं कि ज्ञान उनके लिए कितना महत्वपूर्ण है। जिस तरह हम शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए व्यायाम करते हैं, इसी तरह मस्तिष्क को भी स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम की आवश्यकता होती है। पढ़ने से आप अपने निजी संबंधों में, या दैनिक जीवन में सामना किए जाने वाले अनगिनत मामलों पर चाहे कितना भी तनाव क्यों न हो, उन सब को दूर कर सकते हैं। आपको अपनी दिनचर्या में हर दिन किताब पढ़ने की आदत बना लेनी चाहिए। क्योंकि ज्ञान हमारे जीवन के विकास की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

PunjabKesari

(विशाली कोटरु)

Related News